
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी निरस्त कर दी है। जानकारी के अनुसार खरगोन जिले में रामनवमी के दिन हुए बवाल के बाद अब प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
इस संबंध में इंटेलिजेंस आईजी ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में आगामी त्यौहार के चलते कानून व्यवस्था का दिया गया है। हालांकि आपातकालीन स्थिति में आईजी या एसपी पुलिसकर्मियों की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे।
बता दें कि मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के दिन निकाले गए जुलूस पर पथराव हुआ था। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई थी। कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी भी देखने को मिली थी. रामनवमी में हुए विवाद में एसपी सिद्धार्थ चौधरी, 6 पुलिसकर्मी सहित करीब 24 लोग घायल हुए हैं।
खरगोन में लगाया गया कर्फ्यू
पथराव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पूरे खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। शहरवासियों को सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।