कोरबा:–”जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा द्वारा राज्योत्सव में लगाए गए विधिक जागरूकता स्टॉल ने बढ़ाई लोगों में कानून के प्रति समझ और विश्वास” — सीनियर कोर्ट मैनेजर

अज्ञानता अन्याय को बढ़ाती है, जागरूकता न्याय को दिलाती है। राज्योत्सव 2025 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा की ओर से एक विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया। यह आयोजन संतोष शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में एवं सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लीगल चीफ रोहित रजवाड़े एवं डिप्टी चीफ अरुण कुमार आनंद की टीम ने नागरिकों को बताया कि कानूनी जानकारियां भी रत्नों की तरह अनमोल होती हैं, क्योंकि इनके माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और समाज में न्याय की भावना को सशक्त बना सकता है।

कानून डर नहीं, अधिकारों की ढाल है
श्री रजवाड़े ने कहा कि कानून किसी सज़ा का भय नहीं बल्कि समानता और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है।
स्टॉल पर उपस्थित नागरिकों को विभिन्न अधिनियमों, मौलिक अधिकारों, और विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एवं सीनियर कोर्ट मैनेजर डॉ. विनोद भास्कर, शिशुपाल राज, रामेश्वरी कंवर, अरुण कुमार झा सहित पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स — रमाकांत दुबे, गोपाल चंद्रा, सतीश यादव, आवेश कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

संयुक्त टीम द्वारा आम नागरिकों को विधिक जानकारी से संबंधित पंपलेट्स भी वितरित किए गए।
“न्याय सबके लिए, जागरूकता तुम्हारे लिए।”

