
रोज रात को खाने से होता है फायदा लौंग एक ऐसी आयुर्वेदिक तत्व है, इसे रोज रात में खाने से कब्ज, पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है.दांतों में दर्द छूमंतर हो जाता है अगर दांत में दर्द की समस्या हो या दांतों में कीड़े लग गए हों. तब भी रात में सोने से पहले 2 लौंग को अच्छी तरह से चबाकर खाएं. फिर 1 गिलास गर्म पानी पी लें. लौंग खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती
है. इसके सेवन से सिरदर्द की समस्या भी दूर होती है।मुंह की बदबू भी दूर होती है अगर आपको मुंह से बदबू आने की दिक्कत है तो रात में सोने से पहले लौंग खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर गले से जुड़ी कोई समस्या जैसे- गले में खराश, गले में दर्द, गला बैठ गया हो, गला खराब हो. इन सारी समस्याओं को भी लौंग दूर कर सकती है. रात में सोने से पहले 2 लौंग खाएं और उसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी लें।बीमारियों को खत्म करती है लौंग औषधीय खूबियों की वजह से आयुर्वेद में लंबे समय से लौंग का इस्तेमाल होता रहा है.
लौंग में फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन के, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिसकी वजह से कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में लौंग मददगार साबित हो सकती है.