Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस मंदिर की मूर्ति में धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल! चौंका देंगे यहां के रहस्य
    राष्ट्रीय

    इस मंदिर की मूर्ति में धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल! चौंका देंगे यहां के रहस्य

    By Tv 36 HindustanJuly 5, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. पिछले दो साल से कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते भक्तों को रथ यात्रा में जाने अनुमति नहीं थी लेकिन इस बार इसे शुरू किया गया है. बता दें कि 1 जुलाई से 12 जुलाई तक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का कार्यक्रम जारी रहेगा. हिंदू पंचाग (Hindu Panchang) के अनुसार, अषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रथ यात्रा निकाली जाती है. जान लें कि भारत के 4 पवित्र धामों में से ओडिशा (Odisha) के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर (Lord Jagannath Temple) एक है. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी शामिल होते हैं. कहा जाता है कि बहन सुभद्रा ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद भगवान जगन्नाथ और भाई बलभद्र उन्हें रथ पर लेकर निकले थे, इस दौरान वो अपनी मौसी के घर गंडिचा में भी गई थीं. तब से ही रथ यात्रा परंपरा की शुरुआत हुई. भगवान जगन्नाथ के मंदिर में कई चौंका देने वाले रहस्य हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं.

    आज भी धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल

    पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां लकड़ी की हैं. मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने जब देह त्याग किया था तो उनका अंतिम संस्कार हुआ. भगवान श्रीकृष्ण का बाकी शरीर तो पंचतत्व में विलीन हो गया लेकिन उनका हृदय सामान्य और जिंदा रहा. कहा जाता है कि यह दिल आज भी सुरक्षित है और वो भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में धड़कता है.

    भगवान जगन्नाथ के मंदिर के झंडे का रहस्य

    भगवान जगन्नाथ के मंदिर का झंडा हर शाम को बदला जाता है. मान्यता है कि अगर इस झंडे को नहीं बदला गया तो मंदिर अगले 18 साल के लिए बंद हो जाएगा.

    किचन से जुड़ी खास बात

    भगवान जगन्नाथ के मंदिर का किचन दुनियाभर के सबसे बड़े किचनों में शामिल है. यहां मंदिर में प्रसाद कभी कम नहीं पड़ता है. यहां प्रसाद 7 बर्तनों में एक ही लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है. लेकिन हैरान करने वाली बात है कि सबसे ऊपर रखे बर्तन का प्रसाद पहले बन जाता है और सबसे नीचे रखे बर्तन वाला प्रसाद बाद में.

    आंख पर पट्टी बांधकर पुजारी बदलता है मूर्तियां

    बता दें कि भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर 12 साल बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की मूर्ति को बदला जाता है. इन मूर्तियों को बदलते समय अंधेरा कर दिया जाता है. एक पुजारी के अलावा किसी को भी मंदिर में घुसने की इजाजत नहीं होती है. मूर्ति बदलते समय पुजारी की आंखों पर पट्टी बंधी होती है.

    ब्रह्म पदार्थ का चौंका देने वाला रहस्य

    भगवान जगन्नाथ मंदिर में पुरानी मूर्ति से नई मूर्ति में एक चीज वैसी की वैसी रहती है जिसका नाम ब्रह्म पदार्थ है. इसको पुरानी मूर्ति से निकालकर नई मूर्ति में डाल दिया जाता है. मान्यता है कि जो ब्रह्म पदार्थ को देखता है उसकी मौत हो जाती है. कई पुजारियों का कहना है कि ब्रह्म पदार्थ पुरानी मूर्ति से नई मूर्ति में डालते समय उछलता हुआ महसूस होता है. छूने में यह खरगोश जैसा लगता है.

    मंदिर के ऊपर से नहीं उड़ते पक्षी

    भगवान जगन्नाथ के मंदिर के गुंबद पर कभी किसी पक्षी को बैठे हुए नहीं देखा गया है. इस मंदिर के ऊपर से हवाई जहाज के भी उड़ने की मनाही है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन 2 बातों को नजरअंदाज करने से आ सकता है हार्ट अटैक,हो जाएं सावधान…
    Next Article बड़ी खबर : Zee News के बड़े पत्रकार को राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज बनाने के मामले मे पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…

    May 12, 2026

    सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…

    May 12, 2026

    पेट्रोल डीजल पर लगाई लिमिट अब एक व्यक्ति को मिलेगा इतने लीटर फ्यूल में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश…

    May 12, 2026

    अब फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां, इस्तेमाल का ये सही तरीका हो, यहां जानिए…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…
    • सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…
    • पेट्रोल डीजल पर लगाई लिमिट अब एक व्यक्ति को मिलेगा इतने लीटर फ्यूल में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश…
    • अब फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां, इस्तेमाल का ये सही तरीका हो, यहां जानिए…
    • महंगाई में 30 हजार रुपये किराया देना सही है या 70 हजार रुपये EMI जानें अपने आय के हिसाब से सही फैसला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?