
नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने 1 नवंबर से स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर समेत सभी जगहों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का ऐलान किया है।
बता दें कि कोरोना के केस में कमी आने के बाद सरकार ने धीरे-धीरे सभी सेवाओं में अनलॉक की प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं अब दो महीने बाद आप सरकार ने यह ऐलान किया है कि दिल्ली में 1 नवंबर से स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर समेत कई सारे जगहों को खोला जाएगा।
डीडीएमए ने शुक्रवार को सिनेमाघरों, थियेटर और मल्टीप्लेक्स को दोबारा पूरी क्षमता के साथ संचालन करने की अनुमति दे दी है। अनुमति के साथ यह कहा गया है कि सिनेमाघरों, थियेटर और मल्टीप्लेक्स के मालिक कोरोना के सख्त प्रोट्रोकॉल का पालन करवाने के लिए बाध्य होंगे।
इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज खोलने की सहमति बनी है। दिल्ली में सोमवार से सभी स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे। हालांकि इस दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके साथ ही सरकार ने सभी सप्ताहित बाजारों के खुलने पर भी छूट दी है।