
मुंबई : मया नगरी मुंबई में किन्नरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। किन्नरों का उत्पात इतना बढ़ गया है कि अब सरेआम पुलिसकर्मियों की भी पिटाई करने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर मारपीट करने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में आरोपी किन्नर एक ट्रैफिक कर्मी का खुलेआम कॉलर पकड़कर खींचते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम बांगुर नगर इलाके का है। जानकारी के अनुसार एक दो पहिया वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दिया। इस घटना के बाद किन्नर ऑटो चालक के सपोर्ट में जमकर हंगामा किया।
कुछ लोगों ने बाइक चलाने वाले के साथ मारपीट की। वहीं बीच बचाव करने आए ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं छोड़ा। हंगामे के दौरान जमा हुए किन्नरों की भीड़ ने पुलिसकर्मी को घेर लिया इस दौरान किन्नर कपड़े निकालकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आरोपियों पर काबू पाया।