पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, कबाड़ एवं अन्य अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ,उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी तारतम्य मे मुखबिर के माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सरायपाली के जंगल में कुछ जुआरी ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं , सूचना पर विशेष टीम एवं थाना पाली के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से जंगल में दबिश देकर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से नगदी रकम 31300 रुपए एवं 07 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है आरोपीगण के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं :–* 1 .मनोज श्रीवास्तव पिता के बी श्रीवास्तव ग्राम केराझारिया पाली 2 . राजेंद्र कंवर पिता समार सिंह कंवर ग्राम सैला पाली 3 . बुधराम पटेल पिता जनकराम निवासी ग्राम पाली4 . महेंद्र कुमार नेताम पिता हर प्रसाद निवासी अटल चौक पाली5 . राजकुमार नेताम पिता दुखीराम निवासी निवासी ग्राम पाली थाना पाली