Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्य प्रदेश के बजट की तारीख हुई तय, 10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा सत्र…
    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश के बजट की तारीख हुई तय, 10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा सत्र…

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का बजट इस बार एक मार्च को नहीं आएगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को देखते हुए इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है. सत्र 24 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसके बाद प्रदेश का बजट पेश होगा. राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विधानसभा सत्र के दौरान 9 दिन बैठकें होंगी.

    मोहन यादव का दूसरा पूर्ण बजट होगा

    ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की वजह से इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 24 और 25 फरवरी को भोपाल में है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश और विदेश के कई बड़े उद्योगपति शामिल होने जा रहे हैं. बजट सत्र के पहले दिन 10 मार्च को राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण होगा. इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव आएगा. इसके बाद 11 से 13 मार्च तक सदन में बैठकें होगी और विधेयक पटल पर रखे जाएंगे.

    14 मार्च से 16 मार्च तक होली अवकाश के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी. 17 और 18 मार्च को सदन की कार्यवाही चलेगी. इसके बाद 19 मार्च को रंगपंचमी का अवकाश रहेगा. इसके बाद 20 और 21 को सदन की कार्यवाही चलेगी. 22 और 23 मार्च को अवकाश रहेगा. 24 मार्च को सदन की कार्यवाही का अंतिम दिन रहेगा. इस तरह विधानसभा की 9 बैठकें होंगी.

    अधिसूचना जारी, विधायकों से बुलाए सवाल

    राज्यपाल की अनुशंसा के बाद विधानसभा कार्यवाही की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी व अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक विधायकों से प्राप्त की जाएगी. स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण की सूचनाएं विधायक विधानसभा में 4 मार्च तक दी जा सकेंगी. 16वीं विधानसभा का यह 5वां सत्र है.

    Post Views: 3,110

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिवपुरी में सेना का हेलीकाप्टर क्रेश, दोनों पायलट सुरक्षित, राहत बचाव जारी…
    Next Article रात ढाई बजे मेरे घर पर आते हैं लड़के’, किन्नर ने समुदाय के ही लोगों पर लगाया सुपारी देने का आरोप..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का…

    April 16, 2026

    MP में आएगी तबादला नीति! इतने महीने के लिए हटेगी पाबंदी: प्रभारी मंत्री होंगे और भी पॉवरफुल…

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना; 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…

    April 16, 2026

    नया मटका खरीदा है, अंदर हाथ डालकर धोने की गलती कभी न करें; जान लीजिए इसका सही तरीका…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का…
    • MP में आएगी तबादला नीति! इतने महीने के लिए हटेगी पाबंदी: प्रभारी मंत्री होंगे और भी पॉवरफुल…
    • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना; 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…
    • नया मटका खरीदा है, अंदर हाथ डालकर धोने की गलती कभी न करें; जान लीजिए इसका सही तरीका…
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?