Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाराष्ट्र चुनाव, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट हुई जारी, इन 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल…
    News

    महाराष्ट्र चुनाव, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट हुई जारी, इन 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल…

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद जारी है. कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की सीटों की मांग को लेकर मतभेद है. हालांकि, कांग्रेस ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि गठबंधन में कोई दरार नहीं है. साथ ही कहा कि शनिवार शाम तक सहमति बन जाएगी और उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी जाएगी. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

    उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
    दिल्ली में शुक्रवार रात राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों को जगह दी गई है.

    कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी ने कहा कि महा विकास अघाड़ी आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगी और आज सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के बाद चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस के बालासाहेब थोराट शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर सभी मुद्दों को सुलझाएंगे.

    चेन्निथला ने इससे पहले कहा कि महाराष्ट्र महा विकास अघाड़ी में कोई समस्या नहीं है. समस्या महायुति में है. हम एक साथ हैं और हम एक फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं. महायुति में समस्या बहुत अधिक है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि हम कुछ सीटों की मांग कर रहे हैं. हमें जो सीटें मिली हैं, उन पर हमने ओबीसी (उम्मीदवारों) के साथ न्याय करने की कोशिश की है.

    कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने भी कहा है कि पार्टी की अंतिम सूची आज जारी करेगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महा विकास अघाड़ी में मतभेद हैं लेकिन एमवीए उन्हें सुलझा लिया जाएगा. महाराष्ट्र को उसका पुराना गौरव वापस लाने के लिए मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा.
    बता दें कि एमवीए के सहयोगी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन से अधिक सीटों की मांग कर रही है. समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने महा विकास अघाड़ी को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी को पांच सीटें नहीं दी गई तो वह 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए मजबूर होंगे.

    अबू आजमी ने कहा कि मैंने पांच सीटों की घोषणा की है. उन्हें ये पांच सीटें मुझे मिलनी चाहिए. मैं नहीं चाहता कि वोट बंटे. हम वोटों की खातिर एमवीए में दरार नहीं डालना चाहते. अगर वे हमें सीटें नहीं देते हैं तो पार्टी 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी.
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं. सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 नवंबर को मतगणना होगी. 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती. 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की

    Post Views: 1,070

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस साल के अंत तक OpenAI जारी कर सकता है GPT-4 AI मॉडल की अगली जनरेशन,जाने क्या है स्कीम…
    Next Article प्रबंधक और अधीक्षक पद के लिए 8 नवंबर तक देनी होगी दावा आपत्ति, ग्रेड थ्री में संविदा भर्ती की अंतिम सूची जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंटरनेट बंद होने पर भी ₹2000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए ऐसे करेगा काम…

    July 22, 2026

    10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, इन राज्यों में भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन…

    July 22, 2026

    इस योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन सीएम साय…

    July 22, 2026

    सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखा लेटर, अनशन खत्म करने से पहले रखी ये बड़ी शर्त…

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंटरनेट बंद होने पर भी ₹2000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए ऐसे करेगा काम…
    • 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, इन राज्यों में भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन…
    • इस योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन सीएम साय…
    • सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखा लेटर, अनशन खत्म करने से पहले रखी ये बड़ी शर्त…
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस सहित ये…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?