कृष्णादास महंत
कोरबा, 1 मार्च। वैसे तो जिलेभर में अनेकों शिवमंदिर हैं जो लोगों की आस्था का विशेष केंद्र हैं लेकिन उनमें से एक है शंकरगढ़ का प्राचीन शिवमंदिर जाे सैकड़ो वर्षो के इतिहास को खुद में सहेजे रखा हैं। आज 01 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम गढ़कटरा में स्थित शंकरगढ़ है इस ऐतिहासिक मंदिर में आधी रात से ही शिवलिंग का अभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाने व विशेष पूजा अर्चना करने दूर- दूर से पहुँचे भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है और जहां मंदिर परिसर बम- बम भोले व हर- हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा है तथा यह क्रम सांझ तक निरंतर चलता ही रहेगा।

नदी से जल भरकर शिवभक्त जलाभिषेक करते है वही कांवड़ियों का दल भी भगवान शिव पर जल चढ़ाने पहुँचते है इसके अलावा दुग्धाभिषेक भी बड़े तादाद में किया जाता है। जहां मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए है साथ ही मंदिर में प्रवेश करने के साथ भगवान पर दूर से ही दूध, गंगाजल, बेलपत्र अर्पित किया जाता है ।

महाशिवरात्रि को लेकर स्थानीय जनों का कहना है कि इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र व एक लोटा गंगाजल चढ़ाने से एक हजार बार की पूजा का फल मिलता है, वही भगवान शिव की इस मंदिर में पूजा अर्चना करने से सर्व मनोकामना की पूर्ति होती है, भक्तों के लिए प्रसाद का व्यवस्था भी किया गया ।