छत्तीसगढ़:– देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है सभी शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार बुरी तरह से डैमेज हो गईं. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
दोनों कारों को आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव उड़कुडा लौट रहे थे. लौटते समय नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक ही परिवार के 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी कार में सवार 3 लोग घायल हो गए.
मौके पर पहुंची पुलिस
इस घटना की जानकारी मिलते ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलने पर एसपी निखिल राखेजा भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.
शवों को मॉर्चरी रखवाया
एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर 2 कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है. वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मरने वालों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही है. घायलों के इलाज के बाद उनसे जानकारी ली जाएगी. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया.
