रायपुर :– पुलिस कमिश्नरी में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव लागू किया गया है। कई थानों के थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं नए प्रभारियों ने आज से अपने-अपने थानों में पदभार भी संभाल लिया है।
जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना प्रभारी को अब पुरानी बस्ती थाना की कमान दी गई है। इसके अलावा अन्य कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी है।
साथ ही कुछ थाना प्रभारियों को यातायात विभाग में स्थानांतरित किया गया है, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने पर फोकस किया जा रहा है।
इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

