नई दिल्ली:– मथुरा के वृंदावन के यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु यमुना में नौका विहार कर रहे थे, तभी हादसे ने कई लोगों की जान ले ली। वहीं 5 श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में थाना मांट पुलिसने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा शनिवार (11अप्रैल) को मुखबिर की सूचना पर जुगल घाट के सामने पैराग्लाइडिंग जहांगीरपुर खादर से नारायण ठेकेदार पुत्र कुंजबिहारी निवासी मिरताना और नाविक पप्पू उर्फ दाऊ पुत्र जग्गो निवासी जुगल घाट वृंदावन थाना मांट को संबंधित मुकदमा संख्या 76/2026 धारा 105 बीएनएस को गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार (10 अप्रैल) को दोपहर 3 बजे थाना मांट क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक घटना में पंजाब राज्य के 34 श्रद्धालु श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर वृंदावन से देवराहा बाबा आश्रम जा रहे थे, तभी वृंदावन तट की ओर खुले पैंटून पुल को ठेकेदार नारायण द्वारा जेसीबी की मदद से खिंचवाया जा रहा था।
श्रद्धालुओं द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद ठेकेदार और नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी ने लापरवाही बरती, जिसके परिणामस्वरूप नाव और पैंटून पुल में टक्कर हो गई और नाव यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार सभी लोग पानी में गिर गए।
11 लोगों को हुई मौत
अस्पताल में 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसमें 6 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल हैं। जबकि 8 घायलों का उपचार जारी है। वर्तमान में 05 लापता व्यक्तियों की तलाश जा रही हैं।
