Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » घरेलू नुस्खे से बनाइए आइब्रोज को गहरा और घना , जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
    जीवन शैली

    घरेलू नुस्खे से बनाइए आइब्रोज को गहरा और घना , जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : आपके आइब्रोज आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। हर किसी के आईब्रो की शेप और डेंसिटी अलग अलग होती है, कुछ लोगों का आइब्रो पतला होता है और इसका शेप भी काफी टेढ़ा-मेढ़ा होता है। साथ ही बहुत से लोगों को गहरे रंग का आइब्रो पसंद होता है, पर ज्यादातर लोगों के आइब्रो का रंग हल्का होता है। हालांकि, इस स्थिति में आपको किसी तरह की ट्रीटमेंट की आवश्यकता नहीं होती, आप चाहे तो घरेलू नुस्खे आजमा कर अपने आईब्रो के रंग को डार्क बनाए रख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ खास घरेलू नुस्खे जो आईब्रो को डार्क करने में आपकी मदद करेंगे।

    जानें आइब्रो को डार्क करने के कुछ खास टिप्स

    1. कॉफी
      आइब्रो को डार्क करने के लिए यदि आप कुछ आसान सा ऑप्शन सर्च कर रही हैं, तो कॉफी एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। कॉफी लगभग सभी के किचन में मौजूद होता है, इसका नेचुरल ब्राउन कलर आपकी आइब्रो को एक बेहतरीन कलर प्रदान करता है और आपके आइब्रो मोटे और डार्क नजर आते हैं। एक चम्मच कॉफी में शहद डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने आइब्रो पर अप्लाई करें और लगभग 20 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। अब अपनी त्वचा को सामान्य पानी से साफ कर लें।

    यह आइब्रो को घना और गहरा दिखाने का एक टेंपरेरी सॉल्यूशन है, परंतु यह पूरी तरह से नेचुरल है। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर आप इसे अप्लाई कर सकती हैं।

    1. मेंहदी
      आइब्रो को डार्क बनाने के लिए हीना यानी की मेंहदी का इस्तेमाल एक बेहद प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। हालांकि, इसे अप्लाई करते वक्त भी बेहद सावधान रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह आपकी स्किन पर इधर-उधर लग सकता है और त्वचा पर इसका रंग चढ़ जाता है। आपके आइब्रोज पर इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

    एक चम्मच मेंहदी में एलोवेरा और पानी मिलाएं और इसे 2 से 3 घंटे के लिए सेट होने दें, आप इसमें थोड़ी कॉफी भी मिला सकती हैं। अब इस पेस्ट को अपने आईब्रो पर अप्लाई करें। इसे लगाते वक्त अधिक सावधान रहे, ताकि ये आपकी स्किन पर इधर-उधर न लगे। अब इसे लगभग एक घंटे के लिए लगा हुआ छोड़ दे, उसके बाद इसे सामान्य पानी से साफ कर लें। यह आपकी आइब्रो में एक बेहद खूबसूरत टिंट लेकर आएगा।

    1. मेथी के बीज
      मेथी के बीज आपके बालों की सेहत के लिए कमाल कर सकते हैं। मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटीन एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो हेयर ग्रोथ को बूस्ट करती है। इसके अलावा यह बालों को मोटा बनती है, जिससे की ये घने नजर आते हैं। एक चम्मच मेथी के बीज को अच्छी तरह से पीस कर इसका पेस्ट बना लें, अब इसमें कोकोनट तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। तैयार किए गए मेथी के पेस्ट को अपने आइब्रोज पर अप्लाई करें और इन्हें लगभग 1 से 2 घंटे के लिए लगा हुआ छोड़ दें।

    आप चाहे तो इन्हें लगाकर रात को सो सकती हैं, अब समय पूरा होने पर इन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें। हालांकि, यह एक लंबा प्रोसेस है इसका परिणाम आपको फौरन नजर नहीं आएगा पर इसके नियमित इस्तेमाल से आपके आइब्रोज मोटे और गहरे नजर आयेंगे।

    1. पेट्रोलियम जेली
      आइब्रो को घना और मुलायम दिखाना है, तो इसके लिए पेट्रोलियम जेली से बेहतर कुछ भी नहीं है। यह एक इंस्टेंट रिमेडी है, जिसकी मदद से आप एक खूबसूरत आइब्रो पा सकती हैं। इसकी हाइड्रेटिंग और नर्सिंग प्रॉपर्टी न केवल स्किन कंडीशन को ट्रीट करती है, बल्कि आपके आइब्रोज के लिए भी फायदेमंद होती है।

    अपनी उंगलियों की मदद से आइब्रो को मसाज दें, अब इसे रात भर के लिए लगा हुआ छोड़ दे और सुबह गुनगुने पानी से साफ कर लें। यदि आप कहीं जा रही हैं और पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं, तो पेट्रोलियम जेली को अपने आइब्रो पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे एक अलग सा चमक नजर आता है।

    1. चारकोल और एलोवेरा
      चारकोल आपके आइब्रोज को एक डार्कर टोन प्रदान कर सकता है। इसमें एलोवेरा जेल, कोको पाउडर और विटामिन ई ऑयल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने आइब्रोज पर अप्लाई करें, और लगभग 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें। फिर इसे सामान्य पानी से साफ कर लें। इससे आपके आइब्रोज में एक डार्कर टिंट नजर आएगा साथ ही ये बेहद खूबसूरत और घनी दिखाई देंगी।
    2. आइब्रोज की देखभाल करें
      हम अपने बाल तथा चेहरे की देखभाल तो करते हैं, पर आइब्रोज को स्कीप कर देते हैं। ऐसे में आइब्रो की देखभाल भी बहुत जरूरी है, क्योंकि उनके आसपास की स्किन ड्राई हो सकती है और इसपर डेंड्रफ भी आ सकते हैं, जिसकी वजह से आइब्रोज के बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में नियमित रूप से आइब्रो सीरम और होममेड मास्क का इस्तेमाल करें, जिससे कि आपके आइब्रो के बाल पूरी तरह से घने और खूबसूरत नजर आयेंगे।

    यदि आप मेकअप करती हैं, तो इसे लगाकर न सोए, हमेशा इसे पूरी तरह से क्लीन करें, अन्यथा आइब्रो के बाल भी प्रभावित होते हैं और यह निकलना शुरू हो सकते हैं। स्किन मॉइश्चराइजर, क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करें, साथ ही विटामिन ई को अप्लाई करने से आइब्रोज का हेयर ग्रोथ बढ़ जाता है।

    Views: 0
    All eyes chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Make eyebrows dark and thick with home remedies most of the people are falling prey to it in modern lifestyle Raipur These lifestyle habits of yours can be harmful for your eyes Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,, कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
    Next Article भाजपा को मिला कांग्रेस से 10 गुना ज्यादा चंदा, यह है वजह…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हनुमान की सफलता के बाद मेकर्स का बड़ा ऐलान, 5 भाषाओं में रिलीज होगी नई फिल्म, पहला पोस्टर आउट…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल…

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रदेश पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हनुमान की सफलता के बाद मेकर्स का बड़ा ऐलान, 5 भाषाओं में रिलीज होगी नई फिल्म, पहला पोस्टर आउट…
    • मुख्यमंत्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल…
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रदेश पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने इस जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…
    • वृषभ राशि के सुलझेंगे मामले और मीन को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?