Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ अवश्य दिलवाएं: विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
    कोरबा

    पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ अवश्य दिलवाएं: विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

    यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

    कार्यक्रम में जनभागीदारी गतिविधि,ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण,स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण,सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी,स्व-सहायता समूह,ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन,कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन,प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना,योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई,जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप,अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश नाग सहित विभागीय अधिकारी जनपद सीईओ,नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन,आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं,एलपीजी कनेक्शन,गरीबों के लिए आवास,खाद्य सुरक्षा,उचित पोषण,विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके।

    कोरबा जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Korba Raipur Today latest news Today news कोरबा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ अवश्य दिलवाएं:विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
    Next Article विष्णुदेव’ के साये में नई ऊर्जा के साथ प्रदेश का होगा विकास….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…

    March 17, 2026

    कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    March 17, 2026

    आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…

    March 17, 2026

    कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…
    • कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…
    • कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…
    • आज का राशिफल आखिर नौकरी-व्यापार में किसे मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?