*रायपुर:-* प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पार्टी के प्रति समर्पित कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना जाना, सर्वहारा वर्ग का सम्मान है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेगा। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा विधायकों ने विष्णुदेव साय को दल का नेता चुना है, जिसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों के कार्यों पर जनादेश दिया है। आने वाले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश की जनता के भरोसे को पूरा करने के लिए काम करेगी।
