रायपुर, 4 मार्च। राजधानी रायपुर की बेटी मल्लिका झा ने छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। मल्लिका झा ने मिस फेस ऑफ इंडिया 2022 का खिताब जीता है। मल्लिका ने बताया कि गोवा में आयोजित हुआ इवेंट मिस, मिसेज , मिस्टर 2022 कैटेगरी का था जिसे ग्लैमर्स स्टूडियो ने आयोजित करवाया था।
23 से 28 फरवरी को इस इवेंट को बॉलीवुड के प्रिंस नरूला, स्पिरिट वीला और रोडीज के फेम, व्योमेश कोल एमटीवी फेम उर्वशी शेट्टी एमटीवी फेम रिया किशांचंदनी सेलेब्रिटी भी शामिल रहे, जिन्होंने शो को जज किया था।
शो में फोटोग्राफेर प्रशांत मालवीय और मेकअप आरटिस्ट रश्मि कुशवाहा भी शामिल रहे।

मल्लिका ने बताया इससे पहले वह रायपुर की मिस राजधानी का भी खिताब हासिल कर चुकी हैं। वैसे तो मल्लिका झा लॉ सटूडेंट हैं, लेकिन उनका पैशन मॉडलिंग और डांसिंग है। मल्लिका झा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में बीए.एलएलबी की छात्र है। इस जीत के बाद उन्होंने बताया कि वह आगे भविष्य में मॉडलिंग और अभिनय और नृत्य क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है । मल्लिका झा का पैशेन मॉडलिंग और डांसिंग है। जिसके कारण वह आज इस मुकाम को हासिल कर पाई हैं। वह अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार को देती हैं। उनकी इस कामयाबी से उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।