छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे श्योपुर पहुंचे जहां वे सिंचाई विभाग के रिसकपट्टी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया और मंच से ही केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहां की भ्रष्टाचारियों को लिए अमित शाह ने एक ऐसी मशीन बना रखी है जिसमें डालो तो भ्रष्टाचारी शुद्ध होकर निकलते हैं। कांग्रेस सरकार आने पर किसानों के बिल पहले भी माफ किए थे अभी भी माफ करेंगे।
सभी वर्गों की जनगणना अलग से करेंगे साथ ही महिलाओं को सम्मान के रूप में 1500 प्रति माह और स्कूलों में शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को भी राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल के समर्थन में सभा में मौजूद लोगों से भारी बहुमत से जिताने की अपील की साथ ही जनता से बोले कम से कम 75 हजार वोटों से जीतना है ताकि भाजपा अपने प्रत्याशी को उतारने से पहले अब 10 बार सोचे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल के लिए रवाना हो गए।
