Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मन की बात: स्वच्छता की सफलता के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी : PM मोदी
    राष्ट्रीय

    मन की बात: स्वच्छता की सफलता के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी : PM मोदी

    By Tv 36 HindustanOctober 24, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे।
    श्री मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में आज कहा कि स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे। अभी दीपावली पर हम सब अपनी घर की साफ़ सफाई में तो जुटने ही वाले हैं लेकिन इस दौरान हमें ध्यान रखना है कि हमारे घर के साथ हमारा आस-पड़ोस भी साफ़ रहे। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम अपना घर तो साफ़ करें लेकिन हमारे घर की गंदगी हमारे घर के बाहर, हमारी सड़कों पर पहुँच जाए।
    उन्होंने कहा कि जब स्वच्छता की बात करता हूँ तब सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति की बात हमें कभी भी भूलना नहीं है। हम संकल्प लें कि स्वच्छ भारत अभियान के उत्साह को कम नहीं होने देंगे। हम सब मिलकर अपने देश को पूरी तरह स्वच्छ बनाएँगे और स्वच्छ रखेंगे।
    प्रधानमंत्री ने मेरठ की महिला प्रभा शुक्ला के पत्र के बारे में ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लिखा है कि – “भारत में त्योहारों पर हम सभी स्वच्छता को सेलेब्रेट करते हैं। वैसे ही, अगर हम स्वच्छता को, हर दिन की आदत बना लें तो पूरा देश स्वच्छ हो जाएगा।” मुझे उनकी बात बहुत पसंद आई। वाकई, जहाँ सफाई है, वहाँ स्वास्थ्य है, जहाँ स्वास्थ्य है, वहाँ सामर्थ्य है और जहाँ सामर्थ्य है, वहाँ समृद्धि है। इसलिए तो देश स्वच्छ भारत अभियान पर इतना जोर दे रहा है।
    उन्होंने इसी प्रकार राँची से सटे एक गाँव सपारोम नया सराय के बारे में बताया कि वहाँ गाँव में एक तालाब हुआ करता था, लेकिन, लोग इस तालाब वाली जगह को खुले में शौच के लिए इस्तेमाल करने लगे थे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जब सबके घर में शौचालय बन गया तो गाँव वालों ने सोचा कि क्यों न गाँव को स्वच्छ करने के साथ-साथ सुंदर बनाया जाए। फिर क्या था, सबने मिलकर तालाब वाली जगह पर पार्क बना दिया। आज वो जगह लोगों के लिए, बच्चों के लिए, एक सार्वजनिक स्थान बन गई है। इससे पूरे गाँव के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है।
    श्री मोदी ने कहा कि अक्टूबर का पूरा महीना ही त्योहारों के रंगों में रंगा रहा है और अब से कुछ दिन बाद दिवाली तो आ ही रही है। दिवाली, उसके बाद फिर गोवर्धन पूजा फिर भाई-दूज, ये तीन त्योहार तो होंगे-ही-होंगे। इसी दौरान छठ पूजा भी होगी। नवम्बर में ही गुरुनानक देव जी की जयंती भी है। इतने त्योहार एक साथ होते हैं तो उनकी तैयारियाँ भी काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। आप सब भी अभी से खरीदारी की योजना बनाने लगे होंगे, लेकिन आपको याद है न, खरीदारी मतलब ‘वोकल फ़ोर लोकल’। आप स्थानीय सामान खरीदेंगे तो आपका त्योहार भी रोशन होगा और किसी गरीब भाई-बहन, किसी कारीगर, किसी बुनकर के घर में भी रोशनी आएगी। मुझे पूरा भरोसा है जो मुहिम हम सबने मिलकर शुरू की है, इस बार त्योहारों में और भी मजबूत होगी।

    Post Views: 0

    cleanliness Every citizen has to understand man ki baat Mann Ki Baat PM Modi responsibility success
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2 साल से बंद सिटी बसे हुई जर्जर,ज्यादा पैसे चुका कर करना पड़ रहा है यात्रियों को सफर….
    Next Article ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 9 दिन में बदला कोरोना का नया ट्रेंड, देश में पिछले 24 घंटे में पांच सौ अधिक लोगों की कोरोना से मौत होे गई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?