Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस साल भारतीय रेलवे द्वारा हासिल की गईं अनेक उपलब्धियां…..
    News

    इस साल भारतीय रेलवे द्वारा हासिल की गईं अनेक उपलब्धियां…..

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: साल 2023 खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों बाद नया साल हम सभी के जीवन में दस्तक दे देगा। ये साल वैसे तो देश के लिए तमाम उपलब्धियों से भरा रहा है लेकिन यहां हम आपको भारतीय रेलवे की उन उपलब्धियों के बारे में बताएंगे, जो इस साल उसे हासिल हुईं हैं। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे के जरिए हर रोज लाखों की संख्या में यात्री अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं। ट्रेन से यात्रा करना काफी सरल और सहज होता है इसीलिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए यात्री रेलवे को प्राथमिकता देते हैं। ये हैं इस साल भारतीय रेलवे द्वारा हासिल की गईं उपलब्धियां…दुनिया के सबसे लंबे रेलवे स्टेशन भारत में, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डभारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्कों में से एक है।

    भारत लगातार 2 बार दुनिया के लंबे रेलवे स्टेशन का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुका है। पहले गोरखपुर स्टेशन को दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला था। इसकी लंबाई 1366.4 मीटर है। लेकिन इसी साल यानी मार्च 2023 में भारत ने अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन का हुबली रेलवे स्टेशन बना दिया, जो देश का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है। इसकी प्लेटफॉर्म 8 की लंबाई 1507 मीटर है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।अमृत भारत स्टेशनअमृत भारत स्टेशनों के जरिए भारतीय रेलवे की तस्वीर बदली जाएगी। पीएम मोदी ने 6 अगस्त को देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी।

    इसे रेलवे के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ये स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिसमें ज्यादातर यूपी और राजस्थान के हैं। इनके विकास पर 24, 470 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस योजना के तहत यूपी और राजस्थान में 4 हजार करोड़ का खर्चा किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन रेलवे के विकास की कड़ी में मील का पत्थर साबित होंगे। रेलवे के कायाकल्प की दिशा मे इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इन स्टेशनों में आधुनिक भारत की छवि दिखाई देगी। बता दें कि इस योजना के जरिए देश के कुल 1309 रेलवे स्टेशनों का री-डेवलपमेंट होगा।वंदे भारत के अलावा 3000 नई ट्रेनें शुरू करने की योजनापीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या वृद्धि के कारण यात्रियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने के लिए भारतीय रेलवे अगले 4-5 सालों में अपने नेटवर्क पर 3,000 अतिरिक्त नई ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है।

    हालही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘वर्तमान में, रेलवे सालाना लगभग 800 करोड़ यात्रियों को ले जा रहा है। हमें चार से पांच साल में क्षमता बढ़ाकर 1,000 करोड़ करनी होगी क्योंकि आबादी बढ़ रही है।’ वैष्णव ने कहा, ‘इसके लिए हमें 3,000 अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत है जो यात्रियों की इस बढ़ी हुई संख्या को समायोजित करने के लिए कई यात्राएं करेंगी।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे हर साल 200 से 250 नई ट्रेनें जोड़ सकता है और ये 400 से 450 वंदे भारत ट्रेनों के अलावा हैं, जो आने वाले वर्षों में जोड़े जाने वाले हैं।लिफ्ट/एस्केलेटर की बढ़ रही संख्यापीआईबी के मुताबिक, सुगम्य भारत अभियान के हिस्से के रूप में, दिव्यांगजनों, वृद्धों और बच्चों को रेलवे प्लेटफार्मों पर आवाजाही में आराम देने के लिए, भारतीय रेलवे देशभर के रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर स्थापित कर रहा है।

    2021-22 में 208 लिफ्ट और 182 एस्केलेटर की तुलना में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के दौरान 215 लिफ्ट और 184 एस्केलेटर लगाए गए हैं।कई देशों की आबादी से ज्यादा यात्री हर रोज करते हैं सफरभारतीय रेलवे के जरिए हर रोज करीब 3 करोड़ लोग सफर करते हैं। यानी कई देशों की आबादी भी इतनी नहीं है, जितना भारतीय रेलवे के जरिए यात्री सफर करते हैं। यहां ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि भारतीय रेलवे के पास 68 हजार किलोमीटर लंबा रेलवे नेटवर्क है। जो दुनिया में चौथा सबसे लंबा रेलवे नेटवर्क है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतीनों राज्यों में बनाए गए दो-दो डिप्टी सीएम, वजह है कुछ खास…..
    Next Article केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 7 डिग्री तक पहुंच गया,बर्फ को गला कर पानी पीने को मजबूर….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…

    May 16, 2026

    May 16, 2026

    फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..

    May 16, 2026

    NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…
    • (no title)
    • फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..
    • NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…
    • CEE 2026 के एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें यहां से डाउनलोड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?