Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संविधान दिवस पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे , बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया सीएम विष्णु देव साय ने…
    News

    संविधान दिवस पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे , बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया सीएम विष्णु देव साय ने…

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: देश के संविधान को अपनाने के आज 75 वर्ष पूरे हो गए. इस अवसर पर देशभर में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है. सीएम ने कहा “संविधान लोकतंत्र की आत्मा और भारत की एकता का मूल आधार है. सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर जी व संविधान सभा के सभी सदस्यों को सादर नमन.”संविधान दिवस पर रायुपर में पदयात्रा: संविधान दिवस पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है.

    कलेक्ट्रेट परिसर से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जा रही है. इस पदयात्रा में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए हैं. सीएम साय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मेडिकल कॉलेज से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा: कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, खेल मंत्री टंकराम वर्मा सहित पूरी कैबिनट और विधायक मौजूद हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में सबसे पहले खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने संविधान दिवस के बारे में मौजूद लोगों को बताया. इसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने संविधान की महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हुए भीमराम अंबेडकर को नमन किया.सीएम विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. लेकिन आज भी कई ऐसे लोग है जो संविधान और संवैधानिक अधिकार के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं.

    संविधान दिवस का ये कार्यक्रम साल भर चलेगा जिसमें सभी को इसके बारे में बताया जाएगा. सीएम ने कहा कि हमारे संविधान की नींव हमारी विरासत पर टकी है. इस बात को समझकर ही हम राजनैतिक परंपरा में सांस्कृतिक मूल्यों को समझ पाएंगे. संविधान में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ना है.संविधान दिवस कार्यक्रम में सीएम साय का कांग्रेस पर हमला: सीएम ने संविधान दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 377 हटाने पर, तीन तलाक हटाने के मामले में संविधान खतरे में होने का हल्ला करने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा कि देश के लिए संविधान सर्वोच्च है. भाजपा की सरकार ने संविधान के साथ साथ संविधान निर्माता की भावनाओं के प्रति सम्मान जताया.सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 11 महीने में सुशासन की स्थापना सर्वोच्च प्राथमिक्ता में रखी.

    बस्तर में लोकतंत्र को बचाने नियद नेल्लानार योजना चलाई जा रहा है. बस्तर के दुर्गम क्षेत्र के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है. जन जन तक संवैधानिक अधिकार पहुंचाया जा रहा है.

    Post Views: 490

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबेहरचुआं में सरकारी जमीन में कब्जा कर खेती करने वालों की उपज पर हुई जब्ती की कार्यवाही…
    Next Article रायपुर बिग ब्रेकिंग* *राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी,कुल 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…

    May 6, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…

    May 6, 2026

    सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…

    May 6, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…
    • इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…
    • प्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…
    • सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे इतने और नए न्यायाधीश; कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब कितनी हो जाएगी संख्या जाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?