Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 6 मार्च 2022 राशिफल: इन तीन राशि वालों के इच्छाएं होगी पूरी, शुभ समाचार मिलने के संकेत, जाने सभी राशियों का हाल
    राष्ट्रीय

    6 मार्च 2022 राशिफल: इन तीन राशि वालों के इच्छाएं होगी पूरी, शुभ समाचार मिलने के संकेत, जाने सभी राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क । चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 1 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 3 बजकर 51 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट पर बुध मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

    मेष राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोचेंगे। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न हेगा।

    वृष राशि

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी, समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन लाभदायक रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होगी। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लेंगे, जिससे ऑफिस से जल्दी घर जायेंगे। बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में थोड़ा वक्त लग सकता है। कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आइियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिलेगी।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, वो किसी से इस बारे में राय लेंगे। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी होगी। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिलेगी । दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट्स कही बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। माता के सेहत में सुधार आएगा।

    तुला राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात होगी। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार वहां की जाँच-पड़ताल कर लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा। सहकर्मी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि

    आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को आज किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    मकर राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को आज सफलता मिलेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचनी चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय लेने में आप सफल होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर और बाहर हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। हर कोई आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई मुकाबला नहीं कर पायेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सीखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिलेगा। लवमेट्स को उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि

    आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ बिताएंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बनाएंगे। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित होगा। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePin Up Girls Art Book: Vintage Pinup Collection Book : Enthusiasts, Vintage: Amazon com tr: Kitap
    Next Article आरंग खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने लगाया है जीत की हैट्रिक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…
    • राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय
    • भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…
    • एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…
    • मध्यप्रदेश में इतने हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रोत्साहन राशि भी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?