नोएडा। इन दिनों आये दिन आग लगने की खबर आती ही रहती है इसी बीच एक और बड़ी खबर आई है की उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज -2 पीएस सीमा के तहत मुश्किन इंटरनेशनल में आग लग गई हैं आग की वजह से पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुब्बार का देखने को मिला ।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज -2 पीएस सीमा के तहत मुश्किन इंटरनेशनल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।आग लगने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई।
मौके पर फायर ब्रिगेड की 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। आग की वजह से पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुब्बार का देखने को मिला ।