
रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा मऊगंज/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल वा एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने दल बल के साथ घेराबंदी कर सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,वही राहगीरों के सामने चाकू लहराने वाला आरोपी भी पुलिस के हाथ लग गया है!पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर किया न्यायिक अभिरक्षा में!