मध्यप्रदेश :- विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रोग्राम फिर से आरंभ होगा। इसी सत्र में प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा का प्रारुप और शुल्क का निर्धारण कर लिया गया है। संबंधित संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अनुरुप ही उसमें पीएचडी का शुल्क होगा। करेगी पीएचडी प्रोग्राम, इसी सत्र में होगी प्रवेश परीक्षा
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का संचालन करने वाले संबद्ध कालेज को ही शोध केंद्र के रूप में अनुमति मिलेगी
शोध केंद्र और सीट के निर्धारण को लेकर नई गाइडलाइन बनाई गई है। अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का संचालन करने वाले संबद्ध कालेज को ही शोध केंद्र के रूप में अनुमति मिलेगी। आयुर्विज्ञान के साथ ही दंत चिकित्सा और आयुष संकाय में पीएचडी कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
प्रवेश परीक्षा में…
03 संकाय (मेडिकल, डेंटल, आयुष) में पीएचडी होगी।
50 के लगभग सीटें पीएचडी के लिए होने का अनुमान।
100 प्रश्न पत्र होंगे परीक्षा में। प्रत्येक के लिए एक अंक।
30 के लगभग शोधार्थी अभी विश्वविद्यालय में पंजीकृत।
02 संकाय (नर्सिंग, पैरामेडिकल) के शोधार्थी इसमें है।
05 संकाय के लिए पूर्व में आयोजित हुई थी पीएचडी परीक्षा।
सुबह परीक्षा और शाम का परिणाम की घोषणा
प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। समस्त बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर एक अंक निर्धारित है। प्रतिभागियों को उत्तर ओएमआर सीट पर अंकित करना होगा। ओएमआरसीट की स्कैनिंग से मूल्यांकन होगा।
प्रतिभागियों को संबंधित शोध केंद्र में पंजीयन का अवसर दिया जाएगा
जिस दिन परीक्षा होगी, उसी दिन शाम को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संयुक्त प्रावीण्य सूची बनेगी। उसके आधार पर प्रतिभागियों को संबंधित शोध केंद्र में पंजीयन का अवसर दिया जाएगा।
शोध केंद्र, सीटों के निर्धारण की प्रक्रिया हाेगी
शोध केंद्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानक होंगे। पीएचडी कराने के इच्छुक कालेजों में विश्वविद्यालय का दल जाकर शोध केंद्र के उपलब्ध सुविधाओं की जांच करेगा। विशेषज्ञ चिकित्सक शिक्षकों की संख्या और संसाधनों की उपलब्धता अनुसार पीएचडी की सीटों का निर्धारण किया जाएगा।
शोध केंद्र और सीटों का निर्धारित कर दिया जाएगा
प्रवेश परीक्षा उपरांत प्रीपीएचडी काेर्स वर्क एवं साक्षात्कार के प्रारुप को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह तय होते ही शोध केंद्र और सीटों का निर्धारित कर दिया जाएगा।
दिसंबर तक सीटों का निर्धारण हो जाएगा
मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पुष्पराज सिंह बघेल का कहना है कि सत्र 2024-25 में पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी। इसे व्यवस्थित तरीके से आरंभ करने की योजना है। दिसंबर तक सीटों का निर्धारण हो जाएगा। उसके बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
