Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित…
    News

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित…

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली गई। अपर कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार 20 अगस्त 2024 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। 29 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारम्भिक प्रकाशन एवं 6 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची ईपीक कार्ड में विसंगतियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मृत्यु एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा सकता है। पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत 29 अक्टूबर 2024 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। 09, 10, 16 एवं 17 नवंबर 2024 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 24 दिसंबर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा एवं 6 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया।*1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों का किया जाएगा युक्तिकरण -*

    बैठक में राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत ऐसे मतदान केंद्र जहां मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हैं ऐसे मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के मतदाताओं से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इस हेतु सभी राजनीतिक दलों से ऐसे मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई।  *कलेक्टर द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया मासिक निरीक्षण -*जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कोरबा अजीत वसंत द्वारा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का जायजा लिया एवं समय-समय पर वेयरहाउस की रख-रखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए।

    Post Views: 1,175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश …….
    Next Article राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ 29 अगस्त को:कलेक्टर ने की यह अपील……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…

    April 18, 2026

    पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…

    April 18, 2026

    इन जगहों पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ धन लाभ के लिए करें ये उपाय…

    April 18, 2026

    सावधान भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…
    • पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…
    • इन जगहों पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ धन लाभ के लिए करें ये उपाय…
    • सावधान भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
    • यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए विपक्ष पर हमला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?