Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बच्चों का पोस्टमॉर्टम करने पैसे मांगने पर मंत्री ने लिया संज्ञान, BMO निलंबित, डॉक्टर को ड्यूटी से हटाया…
    RAIPUR

    बच्चों का पोस्टमॉर्टम करने पैसे मांगने पर मंत्री ने लिया संज्ञान, BMO निलंबित, डॉक्टर को ड्यूटी से हटाया…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा:- दो मासूम बच्चों की मौत के बाद रघुनाथपुर पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर के पोस्टमॉर्टम करने के लिए 10-10 हजार रुपए की मांग करने और उसके बाद शव वाहन उपलब्ध नहीं कराने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर कलेक्टर व स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित ग्रामीण के घर पहुंची. जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर बीएमओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जबकि पीएम के लिए पैसे मांगने वाले चिकित्सक का बांड खत्म कर उसे कार्यमुक्त कर दिया गया है. जिला प्रशासन के निर्देश पर मृतकों के परिजन को तत्काल मुआवजा राशि भी दी गई.

    दो बच्चों की डूबने से मौत के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पैसे मांगने का आरोप: लुंड्रा विकासखंड के रघुनाथपुर अंतर्गत ग्राम सिलसिला निवासी चचेरे भाइयों 5 वर्षीय जुगनू और 4 वर्षीय सूरज गिरी की 18 मई की दोपहर गांव के डबरी में डूब गए. परिवार वालो ने किसी तरह बच्चों को डबरी से निकाला और पीएचसी रघुनाथपुर लेकर पहुंचे. जहां जांच के बाद बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. लेकिन इस मामले में संवेदनशीलता का परिचय देने के बदले चिकित्सक व अधिकारियों ने जमकर अमानवीयता दिखाई. बच्चों का पोस्टमॉर्टम करने के लिए डॉक्टर ने दोनों परिवारों से 10-10 हजार रुपए की मांग की और रुपए नहीं देने पर पीएम करने में अनावश्यक देरी की गई.

    शव ले जाने शव वाहन भी नहीं दिया: पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चों के शव को घर तक ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. बच्चों के पिता मोपेड और बाइक से शव लेकर गए. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर, सीएमएचओ के साथ ही आला अधिकारी सिलसिला गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजन से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली. इसके साथ ही बच्चों के परिजन को ढांढस बंधाया. इसके साथ ही कलेक्टर ने पीएचसी रघुनाथपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने मृतक के परिजन को तत्काल 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिएय प्रदान करने के निर्देश दिए जिसके बाद शाम तक मृतक के परिजन को 4-4 लाख की सहायता राशि का चेक दिया गया.

    बीएमओ और डॉक्टर पर कार्रवाई: इस पूरे मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेन्द्र चौबे और पीएम करने वाले चिकित्सक डॉ. अमन जायसवाल की लापरवाही सामने आई. कलेक्टर व सीएमएचओ ने बीएमओ और चिकित्सक को फटकार लगाई. कलेक्टर के सामने भी मृतकों के परिजन ने आरोप लगाया कि रघुनाथपुर पीएचसी में तैनात चिकित्सक ने पोस्टमॉर्टम के लिए प्रति शव 10-10 हजार रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया. सोमवार को जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया और शिकायत की, तब जाकर पोस्टमॉर्टम किया गया.

    वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव वाहन उपलब्ध नहीं कराने के मामले में लापरवाही और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रखने वाले बीएमओ धौरपुर डॉ. राघवेंद्र चौबे को कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम के लिए पैसे मांगने वाले डॉक्टर को दोषी मानते हुए अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमन जायसवाल को कार्यमुक्त कर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भेज दिया गया है.

    Views: 1,120
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकवर्धा में एथेनॉल प्लांट का विरोध, किसानों ने प्लांट में जड़ा ताला, जानिए क्या है पूरा मामला…
    Next Article हमें सुरक्षाबलों पर गर्व है’, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों के एनकाउंटर पर बोले पीएम मोदी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    November 17, 2026

    बस्तर की नई पहचान अब हिंसा नहीं, शिक्षा, खेल, संस्कृति और विकास : नितिन नवीन

    November 16, 2026

    आज खिली रहेगी धूप, बारिश के आसार कम; जानें रायपुर समेत प्रदेश के मौसम का हाल…

    October 20, 2026

    स्वयं मैदान में उतरे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक, चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कमर से छाती तक तार लपेटकर निकलने की कोशिश प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी, दो युवक गिरफ्तार…
    • गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार,13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर जेल भेजा गया…
    • जनजातीय नायकों का त्याग और बलिदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    • गोपाष्टमी पर श्री अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश
    • बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?