Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरसों के तेल में मिक्स करके लगाएं ये 2 चीजें, सफेद बाद होंगे जड़ से काले…
    स्वास्थ्य

    सरसों के तेल में मिक्स करके लगाएं ये 2 चीजें, सफेद बाद होंगे जड़ से काले…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सफेद बालों की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव के कारण कई लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग हेयर डाई, मेंहदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में, बालों को काला करने के लिए आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल सफेद बालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए, जानते बालों को काला करने के लिए कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल?

    सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो हेयर फॉल, डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली की परेशानी को दूर करने के मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलती है। अपने सफेद बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से –

    सरसों का तेल में मिलाएं मेथी दाना

    बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी दाना मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच मेथी पाउडर यानी पिसी हुई मेथी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके स्कैल्प और बालों पर मसाज करें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होगी।

    सरसों का तेल और आंवला

    सफेद बालों की परेशानी दूर करने के लिए आप सरसों के तेल में आंवला मिलाकर भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर या सूखा आंवला डालकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद तेल को छान लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगे और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 2 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके बाल काले, लंबे और मजबूत बनेंगे।

    सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपके बाल उम्र से पहले काफी सफेद हो रहे हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Mix these 2 things in mustard oil and apply them Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबादलों की गरज और ओलावृष्टि के बीच अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश मचाएगी तबाही…
    Next Article AAP ने भाजपा पर लगाया पैसे देकर विधायकों को खरीदने की कोशिश किए जाने का आरोप,किसने ऑफर किये पैसे,कैसे हुआ सम्पर्क…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

    March 3, 2026

    यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

    March 3, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    • यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…
    • ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…
    • आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    • ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?