म्यांमार। चक्रवात की मार से प्रभावित म्यांमार में कम से कम 81 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को म्यांमार के बंदरगाह शहर सितवे में चक्रवात ‘मोका’ ने जोरदार तबाही मचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चक्रवात के चलते रखाइन प्रांत की राजधानी सितवे के कुछ हिस्सों में बाढ़ भी आ गई थी और 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों द्वारा बसाए गए रखाइन राज्य के बू मा और पास के खौंग डोके गांवों में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, रखाइन की राजधानी सितवे के उत्तर में राथेडौंग टाउनशिप के एक गांव में मठ गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और एक महिला की मौत पड़ोसी गांव में एक इमारत के गिरने से हो गई। सितवे के पास बू मा गांव के प्रमुख कार्लो ने कहा, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी 100 से ज्यादा लोग लापता हैं।पास ही, 66 वर्षीय आ बुल हू सोन ने अपनी बेटी की कब्र पर प्रार्थना की, जिसका शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोचा ने रविवार को चलीं हवा की वजह से बिजली के तोरणों को गिरा दिया और मछली पकड़ने वाली लकड़ी की नावों को तोड़ दिया। सितवे के पास विस्थापित रोहिंग्या के लिए दापिंग शिविर में नौ लोगों की मौत हो गई।