*रायपुर:-* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और लोकसभा चुनाव के तारीखों के एलान से पहले मोदी सरकार मे बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर दी जा रही है सब्सिडी को एक साल के लिए एक्सटेंड कर दिया है. पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थी को 31 मार्च 2025 तक एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने की मियाद को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है.वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलेंडर दी जा रही सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2025 तक एक्सटेंड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस सब्सिडी दिए जाने के चलते सरकार पर 12000 करोड़ रुपये का भार आएगा और पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल 12 सिलेंडर दिए जायेंगे. *31 मार्च तक मिलती रहेगी सस्ती एलपीजी*29 अगस्त 2023 को मोदी सरकार ने महंगे एलपीजी से परेशान लोगों को एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर सब्सिडी देने का फैसला लिया था. जिसकी मियाद 31 मार्च 2024 तक थी. लेकिन लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान होने वाला है जिसके बाद देश में आचार संहिता लागू हो जाएगा. ऐसे में योजना की मियाद को बढ़ाना सरकार के लिए कठिन हो जाता. ऐसे में गुरुवार को संभवत मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी कैबिनेट बैठक में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने के फैसले को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है.पीएम उज्जवला के लाभार्थियों को 603 रुपये में मिलेगा सिलेंडरसामान्य कस्टमर्स को 903 रुपये एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर देना होता है. 1100 रुपये वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये में मिलता है. जबकि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को कुल सरकार 300 रुपये की सब्सिडी देती है. यानि पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को केवल 603 रुपये एलपीजी रिफिल कराने के लिए देना होता है. एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा।
