मंकीपॉक्स के संक्रमण से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है, लेकिन अमेरिका की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब अमेरिका ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। ऐसा करके अमेरिका अब इसके रोकथाम के लिए और ज्यादा कर्मियों की तैनाती करेगा और फंड फी इकट्ठा करेगा। साथ ही पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित होने से अमेरिका के लोगों को इस बीमारी की गंभीरता का भी एहसास होगा।
अमेरिका ने फिलहाल इसे 90 दिनों के लिए लागू किया है। इस वक्त अमेरिका में कुल 6,600 मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। जबकि मंकीपॉक्स से बचने के लिए दिए जा रहे JYNNEOS वैक्सीन की बात करें तो अमेरिका ने अब तक अपने लोगों को इस वैक्सीन की 600000 खुराक दे दी है। हालांकि, अमेरिका की 1.6 मिलियन की आबादी को देखें तो वैक्सीनेशन की ये खुराक अभी बेहद कम नजर आती है।