Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ज्‍यादातर लोगों को संपत्ति खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि मकान, फ्लैट या जमीन वैध या नहीं, ऐसे करें पता….
    News

    ज्‍यादातर लोगों को संपत्ति खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि मकान, फ्लैट या जमीन वैध या नहीं, ऐसे करें पता….

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    । आजकल फ्लैट, मकान या जमीन खरीदना काफी महंगा हो गया है. वहीं, संपत्ति खरीदना काफी मुश्किल भी होता है. ज्‍यादातर लोगों को संपत्ति खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि मकान, फ्लैट या जमीन वैध या नहीं. कहीं ऐसा तो नहीं कि आप जो संपत्ति खरीद रहे हैं,वो अवैध जमीन पर खड़ी हो और भविष्‍य में सरकार उसे जब्‍त कर ले. इसमें भी सबसे बड़ी दिक्‍कत पुरानी संपत्ति को खरीदने के दौरान आती है. अगर आप भी किसी व्‍यक्ति से पुरानी संपत्ति खरीद रहे हैं तो उसके रिकॉर्ड को खंगाल लेना समझदारी का काम है. लेकिन, बड़ा सवाल ये उठता है कि ये काम आसानी से कैसे निपटाया जाए?

    कई बार गलत जगह निवेश करने पर आपका पैसा तो डूबता ही है. साथ ही जमीन, फ्लैट या मकान भी आपसे छिन जाता है. इसके लिए जरूरी है कि प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसका रिकॉर्ड खंगाल लें. ऑनलाइन के मौजूदा दौर से पहले यह काम बेहद मुश्किल होता था. अचल संपत्ति के रिकॉर्ड खंगालने के लिए आपको ऑफिस के चक्‍कर लगाने पड़ते थे. अब अचल संपत्ति के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्‍ध होने लगे हैं. अब आप 50 या 100 साल पुरानी संपत्ति के दस्‍तावेज भी ऑनलाइन निकाल सकते हैं.

    राजस्‍व विभागों ने लॉन्‍च कर दिए हैं आधिकारिक पोर्टलअगर पहले आप अचल संपत्ति खरीदने से पहले भू-रिकॉर्ड निकालना चाहते थे तो आपको राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे. इसके बाद भी सही दस्‍तावेज हासिल करना काफी परेशानी भरा साबित होता था. अब जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखने के लिए सभी राज्यों के राजस्व विभागों ने ऑफिशियल पोर्टल लॉन्च कर दिए हैं. आप अपने राज्य के भूलेख पोर्टल पर जाएं और संपत्ति का 100 साल पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल सकते हैं. इसके लिए आपको जमीन का नाम, खसरा नंबर, खाता संख्या, जमाबंदी नंबर पता होना चाहिए. अगर आप उत्‍तर प्रदेश में कोई पुरानी जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले राजस्‍व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in पर जाना होगा.कैसे देखें पुरानी अचल संपत्ति के वैध दस्‍तावेजउत्‍तर प्रदेश के स्वराज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचकर व्‍यू रजिस्‍टर्ड डॉक्‍यूमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें.

    इससे स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा. यहां आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर सर्च बटन दबाना होगा. जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने फिर नया पेज खुल जाएगा. इसमें आपको नीचे ‘क्लिक हेयर टू व्‍यू द डिटेल्‍स’ पर क्लिक करना होगा. इससे आपकी स्क्रीन पर जमीन से संबंधित सभी जरूरी रिकॉर्ड दिखाई देने लगेंग.

    Post Views: 0

    flat or land is legal or not Hindi khabar Hindi news hindinews india Most of the people's biggest concern while buying property is whether the house Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविश्व का सबसे अमीर गांव है भारत में, हर व्यक्ति के खाते में जमा है कम से कम 15 लाख रुपए…..
    Next Article भारतीय रिजर्व बैंक ने दावा किया है कि देश में तीन ऐसे बैंक हैं, जो कभी नहीं डूब सकते,आखिर ऐसी क्‍या चीज है जो इन बैंकों को बनाती है भरोसेमंद…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान…

    April 30, 2026

    अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले राष्ट्रपति ‘दो राजा’ पोस्ट से मचा सियासी तूफान…

    April 30, 2026

    गुरुवार के अचूक उपाय गुरु कृपा, धन लाभ और सुख-समृद्धि पाने के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय…

    April 30, 2026

    प्रदेश एग्जिट पोल 2026 क्या 10 साल बाद कांग्रेस की वापस…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान…
    • अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले राष्ट्रपति ‘दो राजा’ पोस्ट से मचा सियासी तूफान…
    • गुरुवार के अचूक उपाय गुरु कृपा, धन लाभ और सुख-समृद्धि पाने के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय…
    • प्रदेश एग्जिट पोल 2026 क्या 10 साल बाद कांग्रेस की वापस…
    • आज का राशिफल आज कुंभ सहित इन राशियों को रिश्तों में बनाना होगा संतुलन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?