Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » माँ ने ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर बेटी की गला दबाकर कर डाली हत्या, सिर काटकर लाश नहर में फेंकी, घटना को ऐसे दिया अंजाम
    News

    माँ ने ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर बेटी की गला दबाकर कर डाली हत्या, सिर काटकर लाश नहर में फेंकी, घटना को ऐसे दिया अंजाम

    By Tv 36 HindustanJune 6, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ :- जिले के परतापुर इलाके में एक किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. एक दिन पहले गुरुवार की सुबह सिर कटी लाश रजबहे में ग्रामीणों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी. सलवार की जेब में मिली एक पर्ची ने मृतका की पहचान करा दी. पता चला कि लाश आस्था उर्फ तनिष्का (17) की है, जो 12वीं की छात्रा थी. पुलिस जल्द ही किशोरी के घरवालों तक पहुंच गई. उनसे पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसने हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के कारण घरवालों ने ही किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर सिर काटकर दूसरी जगह फेंक दिया. शव कार से लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने किशोरी की मां और रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

    जेब में मिली पर्ची ने कराई शिनाख्त:

    बहादुरपुर से पूठ की ओर जाने वाले रजबहे में ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसका सिर गायब था. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची. पुलिस ने रजबहे और आसपास करीब एक किमी. तक छानबीन की लेकिन सिर नहीं मिला. इसके बाद शव मोर्चरी भेज दिया. यहां उसकी सलवार की जेब से पर्ची मिली. जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल तो था तो वह नंगली गांव के युवक का निकला.

    प्रेम संबंध से नाखुश थे घरवाले:

    जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं. उसने बताया कि मृत छात्रा का नाम आस्था उर्फ तनिष्का (17) है. वह दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव की रहने वाली थी और 12 में पढ़ती थी. छात्रा का उसके साथ प्रेम प्रसंग था. यह भी सामने आया कि आस्था के परिवारवाले इस प्रेम संबंध से नाखुश थे.

    परिजनों से पूछताछ में हत्या का खुलासा:

    युवक से पूछताछ के बाद पुलिस छात्रा के घर घर पहुंची. यहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि आस्था बुधवार से लापता है. पुलिस ने शक के आधार पर छात्रा की मां राकेश देवी और उसके दो नाबालिग भाइयों (14 और 11 साल) को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में मां ने ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे बेटी मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. उसने फोन छीन लिया. मां-बेटी में हाथापाई भी हुई. फिर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी.

    ऐसे ठिकाने लगाया शव:

    पुलिस की पूछताछ में मां ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने मायके महरौली फोन किया. अपने भाइयों और भतीजों को बुला लिया. वह कार से दादरी गांव पहुंचे. ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई. धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा. उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया.

    छात्रा के सिर की तलाश :

    एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश गुरुवार देर रात तक जारी रही. एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर जुटी रहीं. पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर में पहुंची. पुलिस ने छात्रा की मां, दो भाई, दो मामा कमल और समरपाल सिंह, ममेरे भाई तथा दोस्त को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

    मौसेरे भाई की तलाश:

    छात्रा के मौसेरे भाई गौरव को भी पुलिस ढूंढ रही है. पुलिस ने एक कार भी बरामद की है. सीसीटीवी कैमरों में कार की आवाजाही देखी जा रही है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता रमेश के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली है. ताकि पता चल सके कि उनकी लोकेशन कहां थी और किसने उनसे बात की है. वहीं, छात्रा के मामा के घर महरौली जाकर भी सिर की तलाश की गई.

    फेसबुक पर हुई थी दोस्ती :

    पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चों में छात्रा सबसे बड़ी थी. छात्रा गांव सकौती के सूरजमल स्कूल में पढ़ रही थी. 1 साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर नंगली गांव निवासी युवक से हो गई. वह बीए की पढ़ाई कर रहा है. इसके बाद दोनों का मिलना शुरू हो गया. 28 मई को विकास छात्रा से मिलने उसके घर पहुंच गया. परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया. परिवार के लोगों ने लड़की को धमकाया कि अब इससे नहीं मिलना, मगर छात्रा नहीं मानी. इससे परिजन गुस्से में थे.

    Post Views: 705

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleNTPC लारा रायगढ़: स्थानीय ग्रामीणों की अनदेखी पर बढ़ता असंतोष…
    Next Article सर्राफा व्यापारियों को गोली मारकर लूट, रेकी कर घटना को दिया अंजाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?