
रायपुर:-* आज पूरी दुनिया में मातृ दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसका मकसद दुनियाभर की माताओं द्वारा बिना शर्त प्यार और उनके द्वारा अपने बच्चों के लिए किए गए प्रत्येक बलिदान को याद करना है।
इस अवसर पर सभी लोग अपनी जिन्दगी में मां या मां का किरदार अदा करने वाली महिलाओं को उनके त्याग और समर्पण के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।
भारत भर में आज हर्ष उल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में रायपुर स्थित रहेजा रेसिडेंसी में मदर्स-डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया. वही रहेजा वासी।मातृ दिवस के उपलक्ष्य में खूब उत्साहित होकर नाचे गाये जहाँ माता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे.