भिलाई, 6 मार्च। भाजपा एवं रामायण प्रचार समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बदहाल सड़कों को लेकर 2 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन किया। कैंप क्षेत्र के वर्षों से बदहाल सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं रामायण प्रचार समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन कर जलेबी चौक से सुभाष चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन को रोड बनाने की मांग की गई। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राम उपकार तिवारी ने बताया कि पूर्व में निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द काम शुरू करने की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा कि निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एवं स्थानीय नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए किंतु कार्य रूप में कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा जिससे नगर के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सीएम की चुनावी यात्रा के दौरान किया गया पैच वर्क भी उधर गया है स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर लोगों में बहुत ही गुस्सा है उन्होंने बताया कि जी ई रोड से कैंप एक व दो के प्रमुख मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया,18 नंबर रोड, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड,वैशाली नगर, फौजी नगर इत्यादि क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग एप्रोच रोड विगत कई वर्षों से उपेक्षा के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच गया है जिसके कारण राहगीरों तथा सड़क के आसपास रहने वाले दुकानदारों तथा रहवासियों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जर्जर सड़क से उठ रहे धूल लोगों को सांस की परेशानियां वह घर में धूल भर जाने के कारण मानसिक यंत्रणा झेलना पड़ रहा है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे हर दिन कोई न कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहा है स्थिति बद से बदतर होती जा रही है लोगों में आक्रोश है।