Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंगेली : छत्तीसगढ़ में गांवों से शहरों तक तथा सरकारी नौकरी से लेकर स्व-रोजगार तक हर जगह महिलाओं की तरक्की के लिए खुले रास्ते : मुख्यमंत्री श्री बघेल
    RAIPUR

    मुंगेली : छत्तीसगढ़ में गांवों से शहरों तक तथा सरकारी नौकरी से लेकर स्व-रोजगार तक हर जगह महिलाओं की तरक्की के लिए खुले रास्ते : मुख्यमंत्री श्री बघेल

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंगेली जिले के नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक तन्मयता से सुना लोकवाणी

    मुंगेली, 13 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण आज 13 मार्च को किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात की। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर आयोजित मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी को नगर पालिका परिषद मुंगेली के सभा कक्ष में नगर पलिका मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री राहुल कुर्रे, पार्षद श्री संजय सिंह, युवा नेता श्री राजेश छेदईया, प्रतिष्ठित नागरिक श्री रिंकु खान, श्री मोहन ठाकुर, श्री अनिल बांधी, श्री जय किशन निषाद, श्रीमति कमला देवांगन और श्री प्रहलाद जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक सुना।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में गांवों से शहरों तक तथा सरकारी नौकरी से लेकर स्व-रोजगार तक हर जगह महिलाओं की तरक्की के लिए रास्ते खुले है। हमारी बेटियां आईएएस, आईपीएस जैसी बड़ी परीक्षाओं में पास होकर प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों की वजह से हमें ऐसा संविधान मिला है, जिसमें महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया गया है। हमारे संस्कार और प्रयासों का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत, देश की अन्य विधानसभाओं की तुलना में सबसे अधिक है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भी महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। महिलाओं के मान सम्मान से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान होती है। प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए अपना महाविद्यालय हो, इसके लिए हमने 9 जिलों में नए महिला महाविद्यालय शुरू किए हैं। छत्तीसगढ़ के इन अभूतपूर्व प्रयासों को नीति आयोग ने भी सराहा है और वर्ष 2020-21 की इंडिया-इंडेक्स रिपोर्ट में लैंगिक समानता के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के साथ उन्हें निःशुल्क कोचिंग और 500 से 1 हजार रुपए तक मासिक छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया। ‘महतारी जतन योजना’ के माध्यम से 1 लाख 71 हजार गर्भवती बहनों को गर्म भोजन तथा रेडी-टू-ईट, टेक होम राशन दिया जा रहा है। कोरोना के समय में भी हमने आंगनवाड़ी केन्द्र के हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट फूड दिया। जैसे ही कोरोना का प्रकोप थोड़ा कम हुआ 5 जनवरी 2022 से प्रदेश के 51 हजार 415 आंगनवाड़ी केन्द्रों से गर्म भोजन देने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। ‘कौशल्या मातृत्व योजना’ हमारे प्रदेश की अभिनव योजना है। पूर्व में प्रथम बेटी के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान था। लेकिन दूसरी बेटी होने पर कोई आर्थिक मदद नहीं की जाती थी। हमने इस कमी को पहचाना और समाधान के लिए ‘कौशल्या मातृत्व योजना’ बनाई, जिसमें दूसरी बेटी के जन्म पर भी 5 हजार रुपए की एकमुश्त आर्थिक सहायता का प्रावधान है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे परिवार में महिलाएं सबका ख्याल रखती हैं। लेकिन अपने ही स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पातीं। इसलिए ‘दाई-दीदी क्लीनिक योजना’ के तहत चलित वाहनों में पूरे अस्पताल का सेटअप बनाकर, उन्हें बसाहटों और मोहल्लों में भेजने का इंतजाम किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ हमारी बेटियों की सफलता की कहानियों से गढ़ा जाएगा। हम आप लोगों के लिए नई सुविधाएं और अवसर जुटाने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘‘लोकवाणी’’ को आज यहां रायपुर में पुरानी बस्ती टुरी हटरी में लोगों ने ध्यान से सुना
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सतत विकास लक्ष्यों के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रवासी भारतीय विशेषज्ञों ने की मुलाकात
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज कल का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया…

    May 11, 2026

    कूनो पहुंचे CM मोहन, दो मादा चीतों को खुले जंगल में किया आज़ाद, संख्या हुई इतनी…

    May 11, 2026

    नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…

    May 11, 2026

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज कल का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया…
    • सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी, सीएम डॉ. यादव बोले- हमारी पुलिस ने काम से बनाई अलग पहचान
    • कूनो पहुंचे CM मोहन, दो मादा चीतों को खुले जंगल में किया आज़ाद, संख्या हुई इतनी…
    • नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…
    • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?