सिटीकोतवाली पुलिस के टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से ग्राम रेहूंटा निवासी हेमकुमार यादव चोरी का मोटर साईकल बेचने की कोशिश कर रहा है कि सूचना पर कोतवाली स्टाफ द्वारा ग्राम रेहूंटा में आरोपी हेमकुमार यादव के बाड़ी में घेराबंदी कर तलाशी ली गई,जहां बाड़ी में रखे 03 नग मोटर साईकल के संबंध में आरोपी हेमकुमार यादव द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया एवं सघन पूछताछ करने पर सभी मोटरसाईकल चोरी का होना बताया है। आरोपी के कब्जे से मोटर साईकल क्रमशः स्प्लेंडर सीजी 10 जेड जे 1504, एक बिना नम्बर नीले रंगा स्प्लेंडर मोटर साईकल एवं एक बिना नम्बर सिल्वर रंग आई स्मार्ट मोटरसाईकल जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार,सउनि भानूप्रताप बर्मन,आर मनीष गेंदले,शशी गंधर्व एवं सैनिक गणेश जायसवाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।