Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नशे की लत में माता-पिता, बहन और दादी की हत्या: नशे का आदी आरोपी बोला- जब मैं जेल से बाहर आऊंगा तो…
    राष्ट्रीय

    नशे की लत में माता-पिता, बहन और दादी की हत्या: नशे का आदी आरोपी बोला- जब मैं जेल से बाहर आऊंगा तो…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली के पालम इलाके में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने माता-पिता, दादी और एक बहन की हत्या कर दी. आरोपी युवक नशे का आदी है. पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसने अपने चचेरे भाई को भी जान से मारने की धमकी दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद जब 25 वर्षीय केशव भागने की फिराक में था, तो उसके चचेरे भाई कुलदीप सैनी (26) ने ही उसे पकड़ा था और पुलिस को सौंप दिया था. उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था और कुलदीप को धमकी भी दी थी कि “जब मैं जेल से बाहर आऊंगा तो तुम्हारी बारी होगी.”

    पुलिस ने बताया कि केशव नशे का आदी है और उसने मंगलवार रात 10 बजे साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम इलाके में अपने घर पर माता-पिता के साथ अपनी बहन और दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी के चचेरे भाई कुलदीप सैनी ने बताया कि केशव का परिवार एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर रहता था. रात करीब 10 बजे मैंने अपनी चचेरी बहन को मेरा नाम पुकारते और मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना. जब मैं ऊपर गया तो मैंने देखा कि मैन गेट के ठीक बाहर का गेट बंद था और वहां सन्नाटा था. उन्होंने कहा, “मैंने दरवाजा खटखटाया और केशव से खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने जोर देकर कहा कि मैं चला जाऊं क्योंकि यह उसका पारिवारिक मामला है.”

    कुलदीप ने आगे बताया कि उन्होंने देखा कि केशव स्कूटर पर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया. सैनी ने कहा, “जब पुलिस उसे ले जा रही थी, तो उसने मुझसे कहा कि वह 10 से 15 साल जेल में रहेगा और जब वह जेल से बाहर रहेगा तो वह मुझे मार डालेगा.” जब मेरे माता-पित ने लोहे की जाली काटकर घर का मैन दरवाजा खोला तो अपनी दादी और बहन का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. वहीं केशव के माता-पिता का शव वॉशरूम में मिला. केशव नशे के लिए पैसे की मांग को लेकर अपने परिवार से मारपीट करता था. सैनी ने कहा कि मंगलवार को भी उसकी मां से बहस हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि केशव का आपराधिक इतिहास रहा है.

    करीब पांच साल पहले, वह बेंगलुरु में काम कर रहा था और वहां दस्तावेजों की चोरी के लिए मामला दर्ज किया गया था. वह एक एटीएम डकैती में भी शामिल था और करीब डेढ़ साल तक तिहाड़ जेल में बंद रहा था. बीते 3 नवंबर को उसने अपनी दादी से पैसे मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके बाद केशव ने पहली मंजिल से इन्वर्टर की बैटरी चुरा ली और अपने तीन दोस्तों के साथ चला गया. सैनी ने कहा कि यह घटना एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई और पालम पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

    सैनी ने कहा, “मेरी दादी दो दिन पहले दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो गई थीं और उन्होंने मुझसे कहा था कि वह कुछ महीनों में वापस आ जाएंगी, लेकिन उनकी भी मौत हो गई.” इस वारदात के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया था. एक रिश्तेदार ने बताया कि यह घटना पहले से ही तय थी. मुझे रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर फोन आया कि केशव ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी. मैं बुराड़ी में अपने घर से यहां पहुंचा. हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. वह एक ड्रग एडिक्ट था और पैसे को लेकर अपने परिवार के सदस्यों से लड़ता था. उसे दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया गया था.


    उन्होंने कहा कि हमें शक है कि ये पूर्व नियोजित था. उसने पहले अपनी दादी को मार डाला. बाद में उसने अपने पिता को मार डाला, जोकि रात 8 बजे के आसपास घर आए थे. जबकि उसकी मां करीब 8.45 बजे आई तो उसने उन्हें भी मारा. बाद में करीब 9.30 बजे घर पहुंची उसकी बहन उर्वशी की हत्या की. उन्होंने आरोप लगाया कि केशव दो बैग पैक करके भागने के लिए तैयार थे. एक में उसने कपड़े और दूसरे में आधार कार्ड, चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज तैयार कर रखे थे. एक अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें तोड़फोड़ की गई थी. उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि करीब दो-तीन दिन पहले एक शख्स केशव के चचेरे भाई से बात कर रहा था कि उसे फिर से नशा मुक्ति केंद्र में भेजने की जरूरत है नहीं तो वो या तो सुसाइड कर लेगा या फिर हमें मार डालेगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Murder of parents sister and grandmother in drug addiction: The drug addict accused said – When I come out of jail
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत ने किया परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च
    Next Article पानी पूरी वाले ने बेटी पैदा होने की ख़ुशी में खिलाए 4 हज़ार फ्री गुपचुप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…

    May 16, 2026

    May 16, 2026

    फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..

    May 16, 2026

    NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…
    • (no title)
    • फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..
    • NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…
    • CEE 2026 के एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें यहां से डाउनलोड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?