Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन से नागरिकों को स्वस्थ रखने के सपने को किया जा सकेगा साकार
    राष्ट्रीय

    राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन से नागरिकों को स्वस्थ रखने के सपने को किया जा सकेगा साकार

    By Tv 36 HindustanOctober 1, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    National Digital Health Mission पहला सुख निरोगी काया-स्वास्थ्य और चिकित्सा के मर्म की व्याख्या करता भारतीय दर्शन का यह सूत्र हमारे जीवन में रचा-बसा है, लेकिन कोरोना काल और इससे पहले भी देश की स्वास्थ्य सेवाएं कई कारणों से सवालों के घेरे में रही हैं। खासतौर से इसलिए, क्योंकि खुद को सेहतमंद बनाए रखने और कोई बीमारी होने पर इलाज की कोशिशों को निजी मान लिया गया है। यानी अगर हम स्वस्थ रहना चाहते हैं या कोई इलाज कराना चाहते हैं तो इसमें समाज या सरकार से ज्यादा भूमिका व्यक्तिगत होती है।
    शायद यही वजह है कि बीमार पड़ने पर कई लोग अपने जीवन भर की जमापूंजी तक गंवा बैठते हैं। बहुत से मामलों में तो बीमारी का पता नहीं चलने और सही इलाज नहीं मिलने पर मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ती है या जीवन भर कोई अपंगता ङोलनी पड़ती है, लेकिन अब ये हालात बदल सकते हैं। इसकी वजह राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन है, जिसकी देश में हाल में शुरुआत की गई है।
    इस मिशन में नागरिकों का एक डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें उनका हेल्थ रिकार्ड यानी उनकी सेहत और बीमारी से संबंधित सभी जानकारियां डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जाएंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें देखा जा सके। इस तरह विकसित होने वाले डिजिटल इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) की मदद से आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसमें भारतीय नागरिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों, सार्वजनिक अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के संस्थानों के बीच सेहत की जांच, निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाला एक पुख्ता नेटवर्क बन सकेगा। इससे लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता आ सकती है और बीमारियों के त्वरित एवं सटीक इलाज की व्यवस्था बन सकती है।
    कोई बीमारी होने पर इलाज नहीं करवा पाने की तकलीफ वही जान सकता है, जिसे इससे जूझना पड़ता है। सवाल सिर्फ कोरोना के संक्रमण या दिल के मर्ज या कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों और उनके महंगे इलाज एवं दवाओं की उपलब्धता का ही नहीं है, बल्कि यह भी है कि सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों का इलाज कराने और उनके लिए दवा खरीद पाने की हैसियत देश के आम तबके की नहीं है। कई बार मरीजों को तब ज्यादा कष्ट उठाना पड़ता है, जब उनकी बीमारी की सही जांच नहीं होती। इससे उन्हें सही और सस्ता इलाज नहीं मिल पाता है। यही नहीं, एक बार बीमार होने के बाद एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल की दौड़-धूप करते मरीज और उनके तीमारदार डाक्टरों के निर्देश पर एक ही टेस्ट कई बार करवाते हैं। इसके अलावा पुरानी बीमारियों के इलाज का रिकार्ड मौजूद नहीं होने पर कई बार गलत इलाज की चपेट में भी आ जाते हैं। ऐसे में मर्ज से बड़ी समस्या उसके निदान की प्रक्रिया हो जाती है। यह तथ्य भी कई बार सामने आ चुके हैं कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा बीमारियों के इलाज में ही गरीब हुआ जा रहा है, क्योंकि अक्सर उन्हें यही नहीं पता चलता है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है? किस बीमारी का क्या इलाज है और कहां इलाज हो सकता है? इसकी जानकारी नहीं होने पर मरीज गलत हाथों में पड़ जाते हैं। ऐसे में सही इलाज की पहली सीढ़ी मरीज और उसके तीमारदार को इसकी जानकारी मिलना है कि आखिर बीमारी क्या है या मरीज को इससे पहले क्या मर्ज था और उसका क्या इलाज था?
    डाटा से आएगी नई क्रांति : आमतौर पर ऐसे सारे रिकार्ड रखने की जिम्मेदारी व्यक्तिगत मानी जाती है, लेकिन सरकार के स्तर पर महसूस किया गया कि अगर लोगों की बीमारियों का कोई डाटाबेस तैयार हो सके और संबंधित जानकारियों को एक डिजिटल कार्ड में समाहित किया जा सके तो इस क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हो सकता है। भारत ऐसी व्यवस्था करने वाला दुनिया का पहला देश नहीं है, बल्कि कई अन्य देशों में ऐसी व्यवस्था पहले से मौजूद है। जैसे ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया में डिजिटल हेल्थ रिकार्ड की व्यवस्था और अमेरिका में कायम नेशनल हेल्थ सíवस आदि का इस संबंध में अध्ययन किया गया। उल्लेखनीय है कि डिजिटल हेल्थ कार्ड जैसी योजना की प्रेरणा के पीछे एक भूमिका प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना की है। तीन साल पहले 25 सितंबर, 2018 को देश के 25 राज्यों में औपचारिक रूप से आयुष्मान योजना को जब लागू किया गया तो यह उम्मीद जगी थी कि अब देश के वंचित, उपेक्षित और गरीब लोगों को बीमारियों के इलाज में कोई समस्या नहीं होगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगांजा बेचने की फिराक में घूम रहा व्यक्ति 700 ग्राम मादक गांजे सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Next Article मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का न्यौता : बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे…

    October 8, 2026

    सीएम साय की पहल से जिले में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज…

    October 8, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी ये योजना: मुख्यमंत्री साय

    October 8, 2026

    40 की उम्र के बाद त्वचा को सिर्फ ग्लो नहीं, पोषण भी चाहिए, चंदन-जौ का ये फेस पैक करेगा कमाल…

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे…
    • सीएम साय की पहल से जिले में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज…
    • मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी ये योजना: मुख्यमंत्री साय
    • युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता सीएम साय
    • नवरात्रि पर जगन्नाथ मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दीर्घायु आरोग्य के संकल्प के साथ 23 वर्षों से जनसेवा में जुटे हैं ज्ञानीदास मानिकपुरी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?