रायपुर:–नवकार हॉस्पिटल ने आज अपने तीन सफल वर्ष पूरे कर लिए। कम समय में चर्चा और विश्वसनीयता हासिल करने वाले इस हॉस्पिटल ने उन्नत तकनीक, आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों के दम पर स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूत पहचान बनाई है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जटिल से जटिल ऑपरेशनों को
आधुनिक उपकरणों और हाई-टेक सिस्टम की मदद से सफलतापूर्वक किया गया है। मरीजों में भरोसे की बढ़ती संख्या ही हॉस्पिटल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
नवकार हॉस्पिटल की टीम में शामिल मध्य भारत के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अब तक हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है। अस्पताल प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सभी कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी टीम के समर्पण को दिया है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि—
“मरीजों की संतुष्टि और कर्मचारियों के सहयोग से ही अस्पताल ने यह मुकाम हासिल किया है। आगे और भी अत्याधुनिक सुविधाएँ जोड़कर सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।”
तीन साल की इस यात्रा के बाद नवकार हॉस्पिटल अब क्षेत्र में बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए नए लक्ष्य तय कर चुका है।
