Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » नवरात्रि 2022: नवरात्रि में पाना है मां लक्ष्मी की कृपा, तो इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान, घर में होगी धनवर्षा…
    जीवन शैली

    नवरात्रि 2022: नवरात्रि में पाना है मां लक्ष्मी की कृपा, तो इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान, घर में होगी धनवर्षा…

    By Tv 36 HindustanSeptember 26, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वास्तु टीप्स : आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है जो 05 अक्टूबर तक चलेगा. नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल और ब्रह्म योग का अद्भभुत संयोग बनने के कारण, इसे बेहद खास माना जा रहा है. साथ ही नवरात्रि के इन 9 दिनों को धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ भी माना गया है और अब नवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी आपने कर ली होगी पर क्या आप जानते हैं की इस दौरान वास्तु टिप्स का कितना महत्त्व है, एक गलती आपको कितना भारी पड़ सकता है ?

    नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु टिप्स का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसलिए इस दौरान आपको अपने घर के वास्‍तु पर भी विशेष ध्यान रखना होगा, तब ही आपको देवी की कृपा प्राप्त होगी. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ वास्तु टिप्स का विशेष ध्यान रखना होता है. वास्तु के जानकार बताते हैं कि अगर नवरात्रि के दौरान वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाए तो घर में मां दुर्गा का वास होता है, साथ ही इस दिन दौरान मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं नवरात्रि में किन 14 वास्तु टिप्स का खास ख्याल रखना जरूरी है

    नवरात्रि में इन 14 वास्तु टिप्स का ध्यान जरूर रखें

    – यदि आपको लगता है कि घर में किसी वजह से वातावरण खराब है और आप गृह क्लेश से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आपको एक पात्र में पानी भरकर रखें और उसमें नमक डाल लें. ऐसा करने से आपके घर में मौजूद हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी.

    – नवरात्रि में मां दुर्गा को गुलाब, गुड़हल और कमल का फूल चढ़ाना शुभ और मंगलकारी होता है. माना जाता है कि इससे मां दुर्गा अभिभूत होती हैं. मां दुर्गा खुश होकर सभी प्रकार की विपदाओं को दूर करती हैं.

    – आपको नवरात्रि के दौरान घर के आंगन को गोबर से लीपना चाहिए, यदि आप ऐसा नहीं कर पा रही हैं, तो आपको अपने घर के आंगन में 7 कंडे टांग देने चाहिए. ऐसा करने से आपके घर का वातावरण शुद्ध बना रहेगा और देवी लक्ष्‍मी का घर में वास होगा.

    – घर में किसी कन्या के रोज पैर पूजें. आपको बता दें कि द्वापर में यह परंपरा श्रीकृष्ण द्वारा श्री राधा रानी को प्रसन्न करने के लिए शुरू की गई थी. नवरात्रि के दौरान घर की महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का आदर करना चाहिए और उन्हें उपहार भी देना चाहिए.

    – नवरात्रि के दौरान रसोई में छौंक लगाने से बचें और पक्का खाना ही बनाएं. रसोई में जो भोजन बनाएं उसका नियमित देवी जी को भोग लगाएं.

    – हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को कल्याण और मंगल से जोड़ कर देखा जाता है और इसलिए नवरात्रि के पर्व पर पहले ही दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर दाईं और बाईं ओर हल्दी और चूने से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए. ऐसा करने से आप मंगल को अपने घर की ओर आकर्षित करती हैं और सब कुछ शुभ होता है.

    – वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक नवरात्रि के दौरान प्रत्येक दिन तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही घी का दीपक जलाना भी शुभ होगा. मान्यतानुसार, ऐसा करने से घर में किसी प्रकार का कलह और क्लेश नहीं होगा. साथ ही घर में खशहाली बनी रहेगी.

    – वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान घर में इस्तेमाल होने वाली पुरानी झाड़ू नहीं बदलनी चाहिए. नवरात्रि के बाद पुरानी झाड़ू को बदल सकते हैं. दरअसल हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है.

    – नवरात्रि के दौरान अगर संकल्प लेकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं तो इस दौरान प्रत्येक दिन कम से कम एक कन्या को भोजन जरूर कराना चाहिए. इसके अलावा इस दौरान घर की महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का निरादर नहीं करना चाहिए. क्योकिं इन्हें भगवती का स्वरूप माना जाता है.

    – नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग लगाएं वक्त घंटी या ताली जरूर बचाना चाहिए. मान्यता है कि देवी दुर्गा तब भी भोग स्वीकार करती हैं जब उनका आवाहन किया जाता है. ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें.

    – वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में हवन करने के लिए आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण का कोना) में करना चाहिए. दरअसल इस कोण में अग्नि देवता का वास होता है. इसके अलावा अगर आप अखंड दीप जलाते हैं तो उसे भी इसी कोण में जलाना उत्तम होगा.

    – वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक चिह्न को मंगलकारी माना गया है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन ही घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ हल्दी और लाल रंग से स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए, ताकि घर में सब मंगलमय रहे.

    – नवरात्रि के दौरान में सूर्यास्त के समय पूजा स्थान पर 7 कपूर जलाकर मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए. माना जाता है कि इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप घर का वातावरण खुशहाल रहता है.

    – मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है. ऐसे में नवरात्रि में लाल रंग के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीएम भूपेश बघेल नवरात्रि के पहले दिन मां बमलेश्वरी के करेंगे दर्शन, 2 जिलों का करेंगे दौरा…
    Next Article सिटी बसों का संचालन शुरू, आज महिलाओं के लिए टिकट रहेगी फ्री
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन सीएसआर मद से तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा…

    October 27, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, त्योहारी सीजन में जनता को मिली क्या सौगात जानिए सभी 19 बड़े फैसले..

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए स्कूल की राह हुई सुगम…

    October 27, 2026

    नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम…

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार ये उत्पाद बनें प्रदेश की पहचान – मुख्यमंत्री साय…
    • इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन सीएसआर मद से तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा…
    • साय कैबिनेट की बैठक खत्म, त्योहारी सीजन में जनता को मिली क्या सौगात जानिए सभी 19 बड़े फैसले..
    • मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए स्कूल की राह हुई सुगम…
    • नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?