Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…
    यूपी

    BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…

    By Tv36 HindustanMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    “उत्तर प्रदेश :– महराजगंज जिले में भाजपा कार्यालय में मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। दरअसल, एक महिला पैसे की लेनदेन को लेकर अचानक भारतीय जनता पार्टी के नेता का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया और चप्पल लेकर मारने दौड़ पड़ी। कुछ ही देर बाद यह मामला मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। ऑफिस में हंगामे और अफरातफरी के बीच करीब एक घंटे तक कार्यक्रम रुका रहा।

    यह पूरा मामला नौतनवा कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय का है, जहां पर मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था, इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गई। उसके बाद सीधे पार्टी के एक पदाधिकारी के पास पहुंच कालर पकड़ खींचने लगी। इतना ही नहीं महिला हंगामा करते हुए पदाधिकारी को चप्पल से पीटने के लिए कोशिश करने लगी।

    पैसे की लेनदेन को लेकर हुआ हंगामा
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हंगामा कर रही महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये संबंधित व्यक्ति को दिए थे, लेकिन वह रकम जमा करने के बजाय हड़प ली गई है। ऐसे में वह काफी समय से पैसे की मांग कर रही थी, लेकिन पैसा वापस नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने पहले पदाधिकारी को थप्पड़ मारा और फिर उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगी।

    अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज
    इस घटना दौरान बीजेपी कार्यालय का माहौल पूरी तरह से गरमा गया और मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव में जुट गए। इसके बावजूद भी महिला और उसके बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

    ‘भाजपा से जुड़ा है दोनों पक्ष’
    पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि यदि पहले इस मामले की जानकारी होती तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और जल्द ही मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस
    नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले में तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 380

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    महा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…

    March 19, 2026

    आज नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी…

    March 19, 2026

    प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…

    March 19, 2026

    दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म रखा ये बेहद प्यारा नाम…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…
    • महा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…
    • आज नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी…
    • प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…
    • दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म रखा ये बेहद प्यारा नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?