रायपुर: बिलासपुर से भोपाल के लिए 3 जून से नई उड़ान शुरू हो रही है। विमानन कंपनी एलायंस एयर ने यह घोषणा की है। यह विमान हफ्ते में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगा।बिलासपुर से 11.35 बजे उड़कर दोपहर 1.25 बजे भोपाल पहुंचेगा। बताया जा रहा है ट्रैवल्स कारोबारियों ने रायपुर से जयपुर और सूरत के लिए भी उड़ान की मांग की है।
संभावना जताई गई है कि इन क्षेत्रों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं। कोरोना का प्रभाव कम होते ही विमानन कंपनियां नए-नए क्षेत्रों से उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही हैं।