Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में ज्वेलरी शॉप्स के लिए नया नियम, हिजाब-नक़ाब और हेलमेट पहनकर नहीं मिलेगी एंट्री…
    बिहार

    प्रदेश में ज्वेलरी शॉप्स के लिए नया नियम, हिजाब-नक़ाब और हेलमेट पहनकर नहीं मिलेगी एंट्री…

    By Tv36 HindustanJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं के बीच बिहार सराफा कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ज्वेलर्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि अब राज्य की ज्वेलरी दुकानों में चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

    हिजाब, नक़ाब और हेलमेट पहनकर एंट्री पर रोक
    नए निर्णय के तहत हिजाब, बुर्क़ा, नक़ाब, घूंघट पहनकर आने वाली महिलाओं के साथ-साथ हेलमेट या मुरेठा पहने पुरुषों की भी दुकानों में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। एसोसिएशन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

    अपराधियों की पहचान बन रही थी चुनौती
    ऑल इंडिया गोल्ड एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हाल के मामलों में यह देखा गया है कि अधिकतर वारदातें चेहरा ढककर आने वाले अपराधियों द्वारा की गईं। सीसीटीवी कैमरों में चेहरा स्पष्ट न दिखने के कारण अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

    पुलिस जांच में आती थी परेशानी
    अशोक कुमार वर्मा के अनुसार, कई मामलों में पुलिस को जांच के दौरान तकनीकी और पहचान संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चेहरा ढका होने की वजह से फुटेज होने के बावजूद अपराधियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं।

    धर्म या समुदाय से नहीं जुड़ा फैसला
    ज्वेलर्स एसोसिएशन ने साफ किया है कि यह निर्णय किसी धर्म, महिला वर्ग या समुदाय को निशाना बनाकर नहीं लिया गया है। यह पूरी तरह से व्यापारियों और ग्राहकों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लागू किया गया नियम है।

    अन्य राज्यों में पहले से लागू है व्यवस्था
    एसोसिएशन ने बताया कि देश के कई राज्यों और महानगरों में पहले से ही ज्वेलरी दुकानों में हेलमेट पहनकर प्रवेश पर रोक है। बिहार में भी अब इसी तरह की सख्ती लागू की जा रही है। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों को शांति और सम्मान के साथ लागू किया जाए।

    फैसले को लेकर चर्चा तेज
    इस निर्णय के बाद सामाजिक स्तर पर बहस भी शुरू हो गई है। जहां एक वर्ग इसे सुरक्षा की दिशा में जरूरी कदम मान रहा है, वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, सराफा कारोबारियों का कहना है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    Post Views: 405

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकल इस खास जगह लगेगा जनदर्शन, CM साय सीधे जनता से करेंगे संवाद …
    Next Article सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, 67वीं SSC टेक्निकल एंट्री शुरू जाने पूरी डीटेल्स…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?