सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में आज पांच बर्षीय एक बालिका की घर में बने पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आष्टा के इन्द्रा नगर में रहने वाला रमेश मालवीय का परिवार सोयाबीन काटने गया था। तभी 5 वर्ष की रौनक घर मे बने पानी के टैंक में गिर गयी। बच्ची बाहर निकल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।