छत्तीसगढ़ :– बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 5 नक्सलियों के मार गिराया है। वहीं 1 जवान के शहीद होने की खबर है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में हो रही है। हालांकि अभी मुठभेड़ आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बस्तर रेंज के अंतर्गत माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, जिला बीजापुर में भी सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में West Bastar Division क्षेत्र में आज DRG/ STF/CoBRA की संयुक्त टीम द्वारा search ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है। अभियान जारी है। अभियान से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना/परिणाम की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।
