Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एनएमडीसी ने 40 मिलियन टन (एमटी) लौह अयस्क उत्पादन के साथ इतिहास रचा
    व्यापार

    एनएमडीसी ने 40 मिलियन टन (एमटी) लौह अयस्क उत्पादन के साथ इतिहास रचा

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यह कंपनी की दृढ़ता और निरंतरता का प्रतिफल है, इस उपलब्धि से यह भी पता चलता है कि 2030 तक 100 एमटीपीए कंपनी बनने के लिए हम सही रास्ते पर चल रहे हैं- सुमित देब

    हैदराबाद, 20 मार्च। खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी एक वर्ष में 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन को पार करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है । 1960 के दशक के अंत में 4 एमटीपीए की उत्पादन क्षमता से लेकर अब 40 मिलियन टन की उत्पादन क्षमता प्राप्त करने वाले देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक की विकास यात्रा असाधारण रही है। वर्ष 1969-70 में 4 मिलियन टन से प्रारम्भ करते हुए एनएमडीसी ने,1977-78 में 10 मिलियन टन को पार कर लिया , 2004-05 तक दस मिलियन टन उत्पादन और बढाया, एक दशक के भीतर 30 मिलियन टन को पार कर लिया और अब 40 मिलियन की उपलब्धि को पार कर लिया है।

    घरेलू लौह अयस्क की मांग में लगातार हो रही वृद्धि के साथ तालमेल रखते हुए, उत्पादन में वृद्धि के लिए कंपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएं प्रारम्भ की हैं और कैपेक्स परिव्यय कर रही है। हाल के दिनों में, एनएमडीसी ने कोविड के कारण उत्पन्न मंदी और बर-बार हो रही अस्थिरता को दूर करने के लिए एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाया और परिवर्तनकारी डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया। मात्रा में वृद्धि से लेकर सशक्त बनने और 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन का मील का पत्थर हासिल के पीछे कंपनी की सुस्थिर बुनियादी बातों और एक दूरदर्शी कार्यबल का हाथ रहा है।
    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए सुमित देब ,अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने कहा, ” 40 मिलियन टन को पार करने वाली भारत की पहली लौह अयस्क खनन कंपनी बनने की एनएमडीसी की असाधारण उपलब्धि सभी बाधाओं के बावजूद चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता का एक शानदार प्रदर्शन है। यह कंपनी की दृढ़ता और निरंतरता का प्रतिफल है। मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्र की # आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने की हमारी राह में हम भविष्य में कई और मील के पत्थरों को पार करना जारी रखेंगे। इस उपलब्धि से यह भी पता चलता है कि 2030 तक 100 एमटीपीए कंपनी बनने के लिए हम सही रास्ते पर चल रहे हैं।“
    उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 2030 तक 100 एमटीपीए वाली कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। सीपीएसई अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर अपने पोर्टफोलियो में कोयला, हीरा, सोना और राष्ट्रीय हित के अन्य रणनीतिक खनिजों को शामिल करते हुए एक बहु-खनिज संगठन बनने की भी योजना बना रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी की पेरिस में गोली मारकर हत्या
    Next Article कोरबा : दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में नवंबर से होगी धान खरीदी, 60 लाख मीट्रिक का लक्ष्य, जानिए कब से कटेगा टोकन…

    October 6, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का…
    • MP में आएगी तबादला नीति! इतने महीने के लिए हटेगी पाबंदी: प्रभारी मंत्री होंगे और भी पॉवरफुल…
    • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना; 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…
    • नया मटका खरीदा है, अंदर हाथ डालकर धोने की गलती कभी न करें; जान लीजिए इसका सही तरीका…
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?