Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सिर्फ पीएम किसान योजना नहीं, 25 योजनाओं से भी किसानों को मिलता है लाभ…..
    News

    सिर्फ पीएम किसान योजना नहीं, 25 योजनाओं से भी किसानों को मिलता है लाभ…..

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी की यात्रा पर गए हुए हैं और यहां उन्होंने पीएम-किसान की 17वीं किस्त जारी की है. लेकिन ये इकलौती योजना नहीं, जो सरकार किसानों के कल्याण के लिए चलाती है. इसके अलावा भी सरकार की कई योजनाएं हैं जो सीधे किसानों को फायदा पहुंचाती हैं. इन योजनाओं में किसानों की पेंशन से लेकर कृषि से जुड़े बिजनेस तक को सरकार का सपोर्ट मिलता है. इन योजनाओं की संख्या 25 से भी ज्यादा है. चलिए जानते हैं इनमें से कुछ प्रमुख योजनाओं के बारे में…

    पीएम-किसान वह योजना है जिसे सरकार ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लॉन्च किया था. इस योजना के तहत सरकार 3 बराबर की किस्तों में किसानों को हर साल 6,000 रुपए देती है. ये रकम सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है. इस समय 9 करोड़ से ज्यादा गरीब किसानों को इस योजना का फायदा मिलता है.किसानों को मिलता है इन योजनाओं का फायदापीएम-किसान के अलावा सरकार किसानों के लिए ये योजनाएं भी चलाती है. इनमें से कुछ योजनाओं में सरकार सीधे किसानों को मदद करती है, वहीं कुछ में सरकार किसानों या उनके संगठनों को वित्तीय मदद देती है. देख लीजिए पूरी लिस्ट

    पीएम-किसान मानधन योजना – ये किसानों के लिए चलाई जाने वाली पेंशन योजना है. इसमें 18 से 40 साल की उम्र के किसानों को हर महीने 55 से 200 रुपए तक की किस्त जमा करनी होती है. इतनी ही रकम सरकार उनके पेंशन खाते में डालती है. इसके बाद 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर किसानों को 3,000 रुपए महीने की पेंशन मिलने लगती है. इसका फंड एलआईसी मैनेज करती है, जबकि रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सरकारें करती हैं.

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – ये योजना किसानों को उनकी उपज के लिए बीमा कवर देती है. इसमें किसानों को बुवाई के पहले से लेकर कटाई के बाद तक लगभग हर तरह की प्राकृतिक आपदा से बीमा सुरक्षा मिलती है. इसे 2016-17 में शुरू किया गया था और सरकार अब तक 1,50,589.10 करोड़ रुपए का क्लेम बांट चुकी है.

    मोडिफाइड इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम : सरकार एक इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम (ISS) भी चलाती हैं. इसमें किसानों को रियायती ब्याज पर शॉर्ट-टर्म का कृषि लोन दिया जाता है. ये लोन उन किसानों को मिलता है जो क्रॉप हसबैंडरी, एनिमल हसबैंडरी, डेयरी और मछली पालन करने वाले किसानों को मिलता है. इसमें 3 लाख रुपए तक का लोन 7% के वार्षिक ब्याज पर किसानों को मिलता है. अगर किसान अपने लोन की किस्त समय पर चुकाते हैं, तो उन्हें ब्याज में 3% की रियायत और मिलती है. इस तरह किसानों का 4% की ब्याज दर पर लोन मिल जाता है.

    एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड : ये योजना सरकार के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का हिस्सा है. इसका मकसद गांवों में कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को दूर करना है. इसमें गोदाम के निर्माण से लेकर एग्रीकल्चर एलाइड बिजनेस को सपोर्ट करना शामिल है. इस फंड में सरकार ने शुरुआती रकम 1 लाख करोड़ रुपए रखी थी.Pm Kisanकृषि मंत्रालय किसानों के कल्याण की योजनाएं बनाता है. (

    10,000 एफपीओ का प्रमोशन – केंद्र सरकार ने किसानों के ‘फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन’ (FPOs) बनाने की भी एक योजना शुरू की हुई है. देशभर में किसानों के 10,000 से ज्यादा एफपीओ बनाने और उनके प्रमोशन का लक्ष्य है. इस योजना के तहत सरकार एफपीओ को 3 साल के लिए 18 लाख रुपए तक की वित्तीय मदद देती है. साथ ही 2,000 रुपए प्रति किसान के हिसाब से हर एफपीओ को 15 लाख रुपए तक का इक्विटी ग्रांट भी मिलता है

    .राष्ट्रीय मुधमक्खी पालन और मधु मिशन : देश में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ये योजना शुरू की गई है. इसके लिए 100 हनी एफपीओ बनाने, हनी सोसायटी, फर्म और कंपनी बनाने पर फोकस किया गया है. करीब 160 प्रोजेक्ट के लिए 202 करोड़ रुपए आवंटित भी किए जा चुके हैं.

    नमो ड्रोन दीदी : इस योजना का बजट 1261 करोड़ रुपए का है. इसका मकसद 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों कृषि कार्यों (उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव) के लिए ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण देना है. इसमें केंद्र सरकार ड्रोन और उससे जुड़ी एसेसरीज की 80 प्रतिशत लागत वहन करती है, जो अधिकतम 8 लाख रुपए प्रति स्वयं सहायता समूह है. इससे स्वयं सहायता समूह 1 लाख रुपए साल तक कमा सकते हैं.

    न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार हस्तक्षेप योजना : सरकार किसानों की उपज खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की पेशकश करती है. वहीं बाजार में दाम स्थिर रहे, इसके लिए सरकार अपने कोटे से समय-समय पर बाजार में उपज को रिलीज करती हैं.इन योजनाओं पर भी पैसा खर्च करती है सरकारऊपर बताई गई योजनाओं के अलावा सरकार किसानों के लिए कई और योजनाओं पर पैसा खर्च करती है. इसमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, रेनफेड एरिया डेवलपमेंट, प्रति बूंद अधिक फसल, सूक्ष्म सिंचाई कोष, परंपरागत कृषि विकास योजना, सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन, क्रॉप रीसिड्यू मैनेजमेंट और एग्रो-फोरेस्ट्री जैसी योजनाएं इसमें शामिल हैं.वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सब-मिशन ऑन सीड एंड प्लांटिंग मैटेरियल, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल, मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर, नेशनल बांस मिशन और डिजिटल एग्रीकल्चर इत्यादि योजनाएं भी किसानों के कल्याण से जुड़ी हैं

    Views: 1,105
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकभी न छीलें ये सब्जियां, छिलके में ही भरा होता है पोषण,चेहरे पर ला देता है निखार…
    Next Article छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर में नहीं किया गया है बदलाव, इतना मिलता है अभी ब्याज……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…

    October 21, 2026

    12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक

    October 21, 2026

    “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…
    • 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक
    • “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन
    • आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 950 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?