नई दिल्ली, 2 फरवरी । महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं है।
श्रीमती ईरानी ने सदन में प्रश्नकाल में कहा कि वैवाहिक जीवन में यौन हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता है और कोई इसका समर्थन नहीं करता है। लेकिन इसकी आड़ में सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं है। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम के ‘वैवाहिक जीवन में याैन हिंसा’ से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रही थी।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देश में राज्यों के सहयोग से 37 हेल्पलाइन चल रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में 700 वन स्टाप सेंटर चल रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इन केंद्रों में संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।
Previous Articleलोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को, जिले के 4779 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Next Article कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी