Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्राइवेट और प्ले स्कूलों के लिए नोटिफिकेशन जारी, वरना हो सकती है कार्रवाई …
    शिक्षा

    प्राइवेट और प्ले स्कूलों के लिए नोटिफिकेशन जारी, वरना हो सकती है कार्रवाई …

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पंजाब सरकार ने राज्य में छोटे बच्चों के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है. अब प्रदेश में कार्यरत सभी प्राइवेट स्कूल, संस्थाएं और प्ले-वे स्कूल, जो अर्ली चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उनका सरकारी पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है.

    यह कदम सामाजिक सुरक्षा और स्त्री एवं बाल विकास विभाग द्वारा उठाया गया है, जिसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षा मुहैया कराना है.

    बिना रजिस्ट्रेशन के काम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    इस संबंध में जानकारी देते हुए मीना देवी, जो विभाग की अधिकारी हैं. मीना देवी ने बताया कि राज्यभर में अब सभी निजी स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं और प्ले-वे स्कूलों की जांच की जाएगी.

    यदि कोई संस्था बिना पंजीकरण के काम करती पाई जाती है या सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर ऐसी संस्थाओं को बंद भी किया जा सकता है.

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए तय किए गए दिशा-निर्देश
    पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सहायक कमिश्नर गुरसिरमनजीत कौर ने जानकारी दी कि सभी इच्छुक संस्थाएं या स्कूल अपने जिले के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर (DPO) या ब्लॉक के चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर

    रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म नंबर-1 को भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करवाना होगा. इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि हर संस्थान बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी सरकारी नीतियों के अनुरूप कार्य कर रहा है.

    बच्चों की बुनियादी शिक्षा और विकास का आधार होता है. यह वह उम्र होती है जब बच्चा सामाजिक, मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से विकसित होता है.

    यदि इस उम्र में सही दिशा और गुणवत्ता वाली शिक्षा न मिले, तो आगे चलकर बच्चे की सीखने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. यही कारण है कि सरकार ने ECCE क्षेत्र को नियमित करने का निर्णय लिया है ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके.

    पंजाब सरकार का उद्देश्य
    सरकार का साफ उद्देश्य है कि बच्चों को एक सुरक्षित, शिक्षापरक और पोषणयुक्त वातावरण मिले. इसके लिए न केवल शिक्षा का स्तर तय किया गया है. बल्कि संस्था के भौतिक संसाधनों, स्टाफ योग्यता और पोषण व्यवस्था जैसे मापदंडों को भी जांचा जाएगा.

    इससे उन माता-पिता को भी राहत मिलेगी जो अपने बच्चों को प्ले-वे स्कूलों में भेजते हैं, क्योंकि उन्हें यह भरोसा मिलेगा कि संस्था सरकार द्वारा पंजीकृत और नियंत्रित है.

    संस्थाओं के लिए जरूरी दस्तावेज और शर्तें
    जो संस्थाएं पंजीकरण करवाना चाहती हैं. उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी. जैसे:

    संस्था का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (यदि पहले से पंजीकृत है)
    संस्था का संचालन स्थान और भवन की स्थिति से संबंधित विवरण
    स्टाफ की योग्यता और अनुभव के प्रमाण

    बच्चों के लिए सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यवस्था
    शिक्षा सामग्री और पोषण व्यवस्था की जानकारी
    इन सभी जानकारियों के आधार पर ही संस्था को रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी.

    अभिभावकों को भी मिलेंगे लाभ (Benefits to Parents)
    इस नीति के लागू होने के बाद, अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी. अब वे किसी भी ECCE संस्था में अपने बच्चे का दाखिला कराने से पहले यह जान सकेंगे कि वह संस्था सरकारी मापदंडों पर खरी उतरती है या नहीं.

    सरकारी पंजीकरण से न केवल संस्था की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि अभिभावक भी अपने बच्चों को एक बेहतर शैक्षणिक और पोषण वातावरण देने में सक्षम होंगे.

    नियम तोड़ने पर होगी सख्ती से कार्रवाई
    सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का उल्लंघन करने पर कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी. जो भी संस्थान बिना पंजीकरण के कार्य करते पाए जाएंगे. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो उन्हें बंद भी किया जा सकता है.

    Post Views: 500

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगृहमंत्री का खौफ सुरक्षाबलों के नक्सल विरोधी अभियान से नक्सलियों में पैदा हुआ डर, पर्चा जारी कर सरकार से की ये अपील…
    Next Article कही आपकी बातें तो नहीं सुन रहा स्मार्टफोन ऐसे करें चेक और देखें बंद करने के स्टेप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह-सुबह सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव; अचानक बढ़ गए इतने रेट, जाने आज का भाव…

    April 19, 2026

    सिंहस्थ 2028 को लेकर हाईलेवल रिव्यू शुरू की गई, मैदान में उतरे बड़े-बड़े अधिकारी, सुरक्षा-ट्रैफिक मैनेजमेंट के सख्त निर्देश…

    April 19, 2026

    RTE को लेकर अब आर या पार; छत्तीसगढ़ में इतने निजी स्कूल बंद: इतने बच्चों का भविष्य संकट में…

    April 19, 2026

    छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह-सुबह सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव; अचानक बढ़ गए इतने रेट, जाने आज का भाव…
    • सिंहस्थ 2028 को लेकर हाईलेवल रिव्यू शुरू की गई, मैदान में उतरे बड़े-बड़े अधिकारी, सुरक्षा-ट्रैफिक मैनेजमेंट के सख्त निर्देश…
    • RTE को लेकर अब आर या पार; छत्तीसगढ़ में इतने निजी स्कूल बंद: इतने बच्चों का भविष्य संकट में…
    • छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…
    • प्री-मानसून लेगा करवट; 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी,इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?